देवकी महावीर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं रिसर्च हॉस्पिटल, गढ़वा की पोस्ट-ग्रेजुएट (होम्योपैथिक) ऑल इंडिया सीटों के लिए पहले, दूसरे और तीसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद भी सात सीटें खाली रह गई हैं। इसी के मद्देनजर झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने AIAPGET-2025 में सफल अभ्यर्थियों से स्ट्रे राउंड के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। जेसीईसीईबी द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक ये आवेदन बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय, गढ़वा के अंतर्गत आने वाले संस्थान की रिक्त ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के लिए है। पहले, दूसरे और तीसरे राउंड की स्टेट मेरिट लिस्ट में पहले से शामिल अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा।
काउंसिलिंग के लिए तारीख अनुसार शेड्यूल { 06 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन और डॉक्यूमेंट अपलोड होगा { 07 दिसंबर को स्ट्रे राउंड की प्रोविजनल स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होगी { 07 से 09 दिसंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग { 11 व 12 दिसंबर को प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी होगा { 11 और 12 दिसंबर को संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग और एडमिशन
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.