जशपुर में जादू-टोना के शक में महिला की हत्या
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जादू-टोना के शक में महिला की हत्या कर दी गई। उसे झोपड़ी में ले जाकर उसके प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का डंडा डालकर मार दिया गया। इस वारदात में महिला का पति ठूपन राम, उसकी दूसरी पत्नी फुला बाई के साथ चाचा के लड़के सुनील राम और
पति और सौतन ने महिला के आए दिन झगड़े से परेशान थे। सुनील और उसकी पत्नी को शक था कि उसके घर में बच्चा नहीं होने और उसके पिता को कैंसर होने के पीछे गोईदी बाई द्वारा किए गए जादू-टोना का हाथ है।
इस वजह से चारों आरोपियों ने प्लानिंग के तहत उसकी हत्या की साजिश रची। पति ठूपन गोईदी बाई को बहला-फुसलाकर झोपड़ी में ले गया। वहां पहले चारों आरोपियों ने गोईदी के साथ शराब पी।
फिर सुनील ने महिला के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटका। इसके बाद ठूपन राम और फुला बाई ने उसके हाथ-पैर पकड़कर उसे दबोच लिया। उसी दौरान सुरन्ती बाई ने आरोप लगाया कि उसके बच्चे न होने का कारण भी गोईदी बाई है।
इसके बाद सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर लकड़ी का डंडा महिला के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बिस्तर पर रखा और कंबल से ढंक दिया। यह घटना सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टी महुवा की है।
महिला संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत पाई गई।
अब जानिए पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, 6 मार्च 2026 को गोईदी बाई संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मृत पाई गई। उनके भाई सहलू राम ने सन्ना थाने में जाकर बताया कि बहन को घर में मृत हालत में देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां गोईदी बाई के शरीर और आसपास खून के निशान मिले, और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान पाए गए। संदेह के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया गया कि महिला की मौत प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट की वजह से हुई। इस साफ पता चलता कि महिला की हत्या हुई है।
जादू-टोना के शक में हुआ विवाद
पुलिस ने संदेह पर फुला बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ के दौरान पता चला कि गोईदी बाई के पति ठूपन राम ने दूसरी शादी फुला बाई से की है। गोईदी बाई की उसके सौतन फुला बाई से आए दिन झगड़ा होता रहता था।
गोईदी बाई और उसकी सौतन फुला बाई के बीच 5 मार्च 2026 दोपहर करीब 2 बजे किसी बात पर फिर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद फुला बाई और उसका पति ठूपन राम खेत की तरफ चले गए।
वहीं ठूपन राम का चचेरा भाई सुनील राम और उसकी पत्नी सुरन्ती बाई झोपड़ी में बैठा था।
कुछ देर बाद गोईदी बाई बर्तन धोने के लिए कुएं की ओर जा रही थी। कुछ देर बाद ठूपन राम वापस आया और उसे बहला-फुसलाकर झोपड़ी में ले गया। वहां पहले से बैठे फुला बाई, सुनील राम और सुरन्ती बाई के साथ बैठकर सभी ने शराब पी। इस दौरान सुनील राम ने आरोप लगाया कि उसके घर में बच्चा न होने और उसके पिता को कैंसर होने के पीछे गोईदी बाई का जादू-टोना है।

चारों ने मिलकर की क्रूर हत्या
शक के चलते सुनील राम ने गोईदी बाई के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया। फिर ठूपन राम और फुला बाई ने उसके हाथ-पैर पकड़कर उसे दबोच लिया। इस बीच सुरन्ती बाई ने कहा कि उसके बच्चे न होने का कारण भी गोईदी बाई ही है।
इसके बाद सुनील राम और सुरन्ती बाई ने मिलकर लकड़ी का डंडा गोईदी बाई के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बिस्तर पर रखकर कंबल से ढक दिया, ताकि घटना छुपाई जा सके।
हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया। पूछताछ और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि ग्राम गट्टी महुवा में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हत्या जादू-टोना के शक के चलते हुई थी।
आरोपियों ने मिलकर महिला की हत्या की थी। घटना में इस्तेमाल डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।
………………………………..…
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
जादू-टोना के शक में बुआ को कुल्हाड़ी से काट-डाला:गले पर किया वार, फूफा पर भी हमला; भतीजा बोला-बच्चों की तबीयत खराब हो रही थी

जशपुर में बुआ की हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जादू-टोना के शक में भतीजे ने बुआ कुल्हाड़ी से काट डाला। बुआ की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ने फूफा पर भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.