Kudri Barrage Picnic Spot: जांजगीर-चांपा जिले में नए साल को यादगार और किफायती तरीके से मनाने के लिए कुदरी बैराज पिकनिक स्पॉट एक बेहतरीन विकल्प है. कुदरी बैराज में परिवार के साथ पिकनिक, बोटिंग और वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लिया जा सकता है, जहां मात्र 500 रुपये के बजट में पूरा दिन सुकून और मनोरंजन के साथ बिताया जा सकता है. आइए जान लेते हैं पूरी जानकारी.
हसदेव नदी पर बना यह बैराज जांजगीर और चांपा के बीच कुदरी ग्राम में स्थित है, बैराज के एक ओर सैकड़ों पेड़-पौधों से घिरा शांत और स्वच्छ वातावरण पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है, यही वजह है कि यह स्थान अब जिले का एक प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट बन चुका है. पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की पहल पर यहां बोटिंग की सुविधा शुरू की गई है, साथ ही पर्यटकों के लिए एक सुंदर बगीचा भी विकसित किया गया है, जहां से हसदेव नदी का मनमोहक नजारा देखने को मिलता है, कुदरी बैराज में वॉटर स्पोर्ट्स जोन शुरू होने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, यहां मोटर बोटिंग का शुल्क 100 रुपये प्रति व्यक्ति और पैडल बोटिंग का शुल्क 50 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है. बैराज के पास कैफिटेरिया सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, जिससे परिवार के साथ आने वाले पर्यटकों को पूरी सुविधा मिल सके, नए साल में यहां हजारों की संख्या में लोग घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचते हैं.
पर्यटन को बढ़ावा
कुदरी वॉटर स्पोर्ट्स जोन के संबंध में सरपंच प्रतिनिधि आर.के. यादव ने बताया कि कुदरी बैराज जांजगीर-चांपा क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर देने के उद्देश्य से यहां वॉटर स्पोर्ट्स जोन विकसित किया गया है, जिसकी देखरेख ग्राम पंचायत द्वारा की जा रही है, वहीं नए साल में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.