Gramin Swarozgar Prashikshan Sansthan: सक्ती के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में 17 फरवरी 2026 से 12 दिन का नि:शुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. इसमें सब्जी, फल और फूलों की वैज्ञानिक खेती, जैविक खेती, मिट्टी परीक्षण और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी. प्रशिक्षण विशेष रूप से कृषि सखी और पशु सखी महिलाओं के लिए है. मास्टर ट्रेनर दीनदयाल यादव के अनुसार, अलग-अलग जलवायु और मिट्टी के अनुसार फसल चयन और उत्पादन तकनीक पर ध्यान दिया जाएगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.