छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में जब सचिन खरे नामक व्यक्ति की बहन घर नहीं लौटी, तो वह परेशान हो गया. इसके बाद उसे पता चला कि उसकी बहन धीरेंद्र पाटले नामक व्यक्ति के साथ गई, तो उसने नकली पुलिसकर्मी बनकर धीरेंद्र के दोस्त सनत कुमार कश्यप को फोन किया और उससे कई तरह की जानकारियां लीं.
नकली पुलिस वाला बनकर दी धमकी (AI तस्वीर)
घर नहीं लौटी थी सचिन खरे की बहन
पुलिस की तरफ से बताया गया कि वीडियो में सनत कुमार कश्यप ने कहा था कि उसे बलोदा थाना क्षेत्र की पंतोरा पुलिस चौकी से फोन आया था और उसे धमकाया गया था. जांच में पता चला कि वह फोन सचिन खरे ने किया था, जो एक ड्राइवर है और कोरबा जिले के गेवरा बस्ती का रहने वाला है. सचिन की 21 साल की बहन 12 मार्च को कॉलेज जाने के नाम पर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. बाद में सचिन को पता चला कि उसकी बहन धीरेंद्र पाटले के साथ चली गई है.
अपनी बहन की तलाश में सचिन खरे को पता चला कि सनत कुमार कश्यप, धीरेंद्र पाटले का दोस्त है और शायद उसे जोड़े के बारे में पता हो. इसके बाद सचिन ने धीरेंद्र पाटले के भाई के मोबाइल से कश्यप को फोन किया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उससे पूछताछ की. पुलिस द्वारा जारी कॉल रिकॉर्डिंग में, सचिन को छत्तीसगढ़ी भाषा में सख्त लहजे में बात करते हुए सुना जा सकता है. वह कश्यप से उसकी पहचान, काम की जगह और पते के बारे में पूछ रहा है.
पुलिस चौकी बुलाने की दी धमकी
सचिन खरे ने यह भी पूछा कि गुरुवार को वह कितनी देर तक वह धीरेंद्र पाटले के साथ था. उसने सनत कुमार कश्यप को धमकी दी कि अगर वह सुरक्षित रहना चाहता है तो पंतोरा पुलिस चौकी पर आ जाए और चेतावनी दी कि अगर वह नहीं आया तो वह खुद उसके काम की जगह पर आ जाएगा.
सुसाइड से पहले दोस्तों को दी खबर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फोन आने के बाद सनत कुमार कश्यप बहुत डर गया था. पुलिस ने बताया कि उसने आत्महत्या करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने घटना के बारे में बताया और अपने दोस्तों को भेज दिया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सचिन खरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है.
(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्स डिप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोशिश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताकि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.