लहाबान और सिमुलतला स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर अवरोध के कारण ट्रेनों के परिचालन पर एक बार फिर असर पड़ा है. पूर्व रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को चलने वाली कुल तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.
बता दें कि, मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन बंद था और लगातार रेलवे की तरफ से यहां ट्रैक को क्लियर करने का काम किया जा रहा था. मंगलवार देर शाम इस रूट से ट्रेनों के परिचालन को बहाल किया गया है तथा डाउन लाइन से गाड़ियों का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है. लेकिन अभी भी अप लाइन से चलाई जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है. इसे लेकर कोलकाता रेल मंडल के द्वारा विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई है.
पटना–हावड़ा जनशताब्दी समेत तीन ट्रेनें रद्द
लहाबान और सिमुलतला स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर अवरोध के कारण ट्रेनों के परिचालन पर एक बार फिर असर पड़ा है. पूर्व रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को चलने वाली कुल तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रैक पर आई तकनीकी समस्या और सुरक्षा कारणों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. रद्द की गई ट्रेनों में ट्रेन संख्या 12024 पटना–हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12023 हावड़ा–पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 13288 आरा जंक्शन–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस शामिल हैं.
ट्रेन की स्थिति की जानकारी
ये सभी ट्रेनें 31 दिसंबर 2025 को अपने निर्धारित स्टेशन से रवाना होने वाली थीं, लेकिन अब इनका परिचालन पूरी तरह से रद्द रहेगा. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.
न्यू ईयर पर उठानी पड़ सकती है परेशानी
रेलवे के द्वारा बताया गया है कि ट्रैक पर अवरोध को जल्द से जल्द दूर करने का कार्य जारी है. मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन सामान्य किया जाएगा. पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर ने स्वयं घटनास्थल पर कैंप कर ट्रैक बहाली कार्य की निगरानी की और कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण कराने को लेकर कई दिशा निर्देश दिए. ऐसे में नए साल के मौके पर ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं. रेलवे की ओर से कहा गया है कि रद्द ट्रेनों के यात्रियों को नियमानुसार टिकट रिफंड की सुविधा दी जाएगी.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.