जामताड़ा थाना क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और जान से मारने के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 55 वर्षीय आरोपी विधान बावरी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के पिता के अनुसार, घटना सुबह उस समय हुई, जब बच्ची घर के बाहर कुछ ही दूरी पर खेल रही थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो उसकी मां उसे खोजने घर के पीछे की ओर गई। वहां उन्होंने आरोपी को बच्ची के साथ जबरदस्ती करते देखा। परिजनों ने तत्काल इस घटना की सूचना जामताड़ा थाना पुलिस को दी। बच्ची की मां ने पुलिस में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पीड़िता का बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति और लागू धाराओं का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। इस घटना के संबंध में महिला थाना में कांड संख्या 01/26 दर्ज कर लिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.