XLRI Jamshedpur Bomb Threat: झारखंड के जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. जमशेदपुर स्थित XLRI को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर शहर में हड़कंप मच गया है. पुलिस और डॉग स्क्वाड ने कैंपस की सघन तलाशी ली. छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल है.
XLRI जमशेदपुर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.
रात 12 बजे तक की मिली मोहलत
सूत्रों के मुताबिक, XLRI प्रबंधन को भेजे गए मेल में स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि रात 12 बजे तक पूरे कॉलेज कैंपस को खाली कर दिया जाए. मेल में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें पाकिस्तान से ड्रोन बम के जरिए कॉलेज को उड़ाने की धमकी दी गई है. इस संवेदनशील इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.
एक्शन में पुलिस और डॉग स्क्वाड
धमकी की सूचना मिलते ही जिला पुलिस के कई बड़े अधिकारी भारी बल के साथ XLRI कैंपस पहुंचे. सुरक्षा को देखते हुए स्पेशल ब्रांच और डॉग स्क्वाड की टीम को भी मौके पर बुला लिया गया है. कॉलेज के चप्पे-चप्पे पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. हॉस्टल, क्लासरूम और लाइब्रेरी समेत हर संवेदनशील हिस्से की जांच की जा रही है.
छात्र-छात्राओं में दहशत का माहौल
बता दें कि XLRI देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित मैनेजमेंट कॉलेजों में से एक है. यहां देश के कोने-कोने के अलावा विदेशों से भी कई छात्र-छात्राएं मैनेजमेंट की पढ़ाई करने आते हैं और कैंपस में ही रहते हैं. अचानक हुई इस पुलिसिया कार्रवाई और बम की खबर के बाद छात्रों और उनके अभिभावकों में डर का माहौल व्याप्त है.
पुलिस खंगाल रही है ईमेल का ‘IP एड्रेस’
बिष्टुपुर पुलिस और तकनीकी सेल इस बात की जांच कर रही है कि यह ईमेल कहां से भेजा गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. हालांकि, अभी तक कैंपस से कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर जांच जारी है.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.