जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजय गार्डन इलाके में एक विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में ले लिया है। वहीं, महिला का पति फरार है। ऑस्ट्रेलिया से दो दिन पहले ही आया था जमशेदपुर
मृतका के परिजनों ने प्रियंका के देवर अमन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि अमन ऑस्ट्रेलिया में रहता है और दो दिन पहले ही जमशेदपुर आया था। उनके अनुसार, अमन द्वारा लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर प्रियंका ने यह कदम उठाया। परिजनों ने इन आरोपों को लेकर सिदगोड़ा थाना परिसर में जमकर हंगामा किया और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रियंका के दो छोटे बच्चे हैं। जानकारी के अनुसार, प्रियंका की शादी वर्ष 2017 में विजय गार्डन निवासी प्रशांत कुमार से हुई थी। प्रशांत कुमार टाटा स्टील में कार्यरत हैं। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.