राष्ट्रपति का कार्यक्रम एनआईटी जमशेदपुर (आदित्यपुर) में है, इसलिए आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा. ऐसे में आम नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 29 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे से NIT से NIT मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग यथासंभव कम करने का अनुरोध किया गया है. यह मार्ग राष्ट्रपति महोदया के काफिले और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा होने के कारण नियंत्रित रहेगा.
इसी तरह, दोपहर 1:00 बजे से शेर-ए-पंजाब चौक से आकाशवाणी चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर भी यातायात सीमित रखने की अपील की गई है. साथ ही, NIT से RIT की ओर जाने वाले रास्ते का भी केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही उपयोग करने की सलाह दी गई है.
जो वाहन आदित्यपुर से जमशेदपुर की ओर जाना चाहते हैं, उनके लिए प्रशासन ने आदित्यपुर टॉल ब्रिज मार्ग का प्रयोग करने का निर्देश दिया है. इससे मुख्य मार्गों पर भीड़ कम होगी और यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी.
प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति महोदया के आगमन कार्यक्रम के बाद सुरक्षा कारणों से कुछ निर्धारित रूट लाइन को अस्थायी रूप से नियंत्रित या बंद किया जा सकता है. ऐसे में आम जनता से अनुरोध है कि केवल प्रशासन द्वारा बताए गए वैकल्पिक और निर्देशित मार्गों का ही उपयोग करें.
जिला प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि उक्त समयावधि में अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें. इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि आम लोगों को भी किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा.
यह संपूर्ण राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के आगमन कार्यक्रम को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही है. ऐसे में जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बताए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.