टाटा स्टील, जमशेदपुर ने विभिन्न इंजीनियरिंग ट्रेडों में एक वर्षीय ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे हैं. 2021 के बाद डिप्लोमा उत्तीर्ण युवा NATS 2.0 पोर्टल पर पंजीकरण कर 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को स्टाइपेंड के साथ औद्योगिक अनुभव मिलेगा, जो उनके तकनीकी करियर को नई ऊंचाई देगा.
“Tata Steel opens doors for industrial training along with preparing for governm
एक वर्ष का ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण
कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 के तहत एक वर्ष का ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण अवधि के दौरान उम्मीदवारों को उद्योग में कार्य करने का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता और कार्य कौशल में निखार आएगा. यह प्रशिक्षण पूरी तरह व्यावहारिक आधारित होगा, जिससे भविष्य में रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं.
एनएटीएस 2.0 में पंजीकरण अनिवार्य
सभी उम्मीदवारों के लिए National Apprenticeship Training Scheme (NATS) 2.0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के आवेदन मान्य नहीं होगा. प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना होगा. सफल उम्मीदवारों को अप्रेंटिसशिप पूर्णता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा.
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, फायर एंड सेफ्टी, केमिकल तथा मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग जैसे ट्रेड में डिप्लोमा या संबंधित योग्यता आवश्यक है. उम्मीदवार 2021 के बाद उत्तीर्ण होना चाहिए. आयु सीमा 1 मार्च 2001 से 1 मार्च 2008 के बीच जन्मे अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई है.
स्टाइपेंड और अन्य शर्तें
चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान निर्धारित मानदंडों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा, जो सीधे उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजा जाएगा. इसके लिए आधार और पैन कार्ड से लिंक बैंक खाता होना आवश्यक है. ध्यान देने योग्य बात यह है कि प्रशिक्षण के दौरान कंपनी की ओर से हॉस्टल सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा करने के बाद स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं दी जाएगी. यह प्रशिक्षण केवल कौशल विकास और औद्योगिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से है.
About the Author

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.