Tata Company Manager Uday Pratap Singh Garden : जमशेदपुर में टाटा कंपनी के मैनेजर उदय प्रताप सिंह ने परिवार के साथ मिलकर खाली जगह में 20 तरह के फूलों वाला गार्डन बनाया, जो शहर में चर्चा और प्रेरणा का केंद्र बन गया है.
उदय प्रताप सिंह का यह गार्डन सिर्फ पौधों का संग्रह नहीं है, बल्कि रचनात्मकता और पारिवारिक सहभागिता का मिसाल है. वह कहते हैं कि उनकी पत्नी और बच्चे हर दिन 2 से 3 घंटे इस गार्डन में समय बिताते हैं. पौधों की देखभाल, सजावट और नए प्रयोग सब कुछ परिवार मिलकर करता है. यह समय उनके लिए सिर्फ काम नहीं, बल्कि आपसी जुड़ाव और सुकून का जरिया बन गया है. जहां करीब 8 से 10 घंटे की ड्यूटी के बाद भी वह रोज़ाना लगभग दो घंटे गार्डन को देते हैं. उनका कहना है कि यह समय उनके लिए मेडिटेशन जैसा है. दिनभर की थकान पल भर में दूर हो जाती है. हरियाली के बीच बिताया गया यह समय मानसिक शांति देता है और नई ऊर्जा से भर देता है.
गार्डन में 20 तरह के हैं फूल
आज उनके गार्डन में 20 से अधिक किस्मों के फूल, किचन गार्डन में उगाई जाने वाली कई तरह की सब्जियां, आकर्षक बोनसाई और डेकोरेटिव पौधे देखने को मिलते हैं. रंग-बिरंगे फूलों की कतारें और सलीके से सजी हरियाली इस जगह को खास बना देती हैं. यही वजह है कि लोग यहां बच्चों के फोटोशूट से लेकर मैटरनिटी शूट तक कराने पहुंचते हैं.
गार्डन के पत्थरों में की गई है शानदार नक्काशी
इस गार्डन की सबसे अनोखी बात रीयूज और क्रिएटिविटी है. जो चीजें आमतौर पर बेकार समझकर फेंक दी जाती हैं, उदय सिंह और उनकी पत्नी उन्हें नए रूप में सजाते हैं. साइकिल के पुराने पहिए, टायर, वॉश बेसिन जैसी वस्तुओं को खूबसूरती से पेंट कर गार्डन डेकोर में बदला गया है. पत्थरों पर की गई स्टोन आर्ट भी इस गार्डन की शोभा बढ़ाती है और इसे एक आर्ट गैलरी जैसा एहसास देती है.
उदय प्रताप सिंह का यह गार्डन न केवल सौंदर्य का प्रतीक है. बल्कि यह संदेश भी देता है कि सीमित समय और संसाधनों में भी अगर इरादा मजबूत हो तो साधारण जगह को असाधारण बनाया जा सकता है. उनका यह प्रयास आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है. जहां काम, परिवार और शौक के बीच संतुलन बनाकर भी जीवन को खूबसूरत बनाया जा सकता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.