जूतों की शॉपिंग करना चाहते हैं तो जमशेदपुर की इस बाजार का रुख कर सकते हैं. यहां एक से एक जूते बहुत ही कम कीमत में मिल जाएंगे. हम बात कर रहे हैं जमशेदपुर के साकची जामा मस्जिद लेन के पास लगने वाली जूता मार्केट की. चाहे कैजुअल हों, फॉर्मल या स्नीकर्स, बूट्स, यहां आपको जूतों की हर वैरायटी मिलेगी. देखने में बिलकुल ब्रांडेड शूज जैसे. कीमत की बात करें तो 400 से शुरआत हो जाती है और 600 तक में बढ़िया क्वालिटी के फैशनेबल जूते मिल जाते हैं. फिर चाहे ऑफिस के फॉर्मल शूज हों या स्पोर्ट्स शूज, यहां से हर तरह की शॉपिंग की जा सकती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.