Jamshedpur Best Park: जमशेदपुर का सेनेटरी पार्क एक ऐसी जगह है जो हर आयु वर्ग के लिए बेहतरीन है. यहां वॉक करने के लिए खास पाथवे, हरियाली, शांति, बच्चों के लिए खेलने के लिए पर्याप्त स्थान, वो सब कुछ है जो फैमिली के साथ टाइम बिताने के लिए चाहिए होता है.
दिन की ताजगी भरी शुरुआत यहीं से
सुबह के समय यह पार्क खासतौर पर मॉर्निंग वॉक और जॉगिंग करने वालों से गुलजार रहता है. शहर के कई लोग अपने दिन की शुरुआत यहीं से करते हैं. पार्क का शांत और स्वच्छ माहौल लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से तरोताजा कर देता है. हरियाली से घिरे रास्ते पर टहलना या हल्की दौड़ लगाना लोगों के लिए एक अलग ही अनुभव होता है. यही वजह है कि सुबह के समय यहां काफी संख्या में लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर पहुंचते हैं.
शाम के समय भी खुशनुमा माहौल
शाम के समय भी सेनेटरी पार्क जमशेदपुर का माहौल बेहद सुहावना हो जाता है. दिनभर की थकान के बाद लोग यहाँ आकर सुकून के कुछ पल बिताते हैं. चारों ओर फैली हरी-भरी घास, पेड़-पौधे और खुला वातावरण मन को शांति प्रदान करता है. पार्क में बैठने के लिए अलग-अलग जगहों पर बेंच और सीट्स बनाई गई हैं, जहां लोग आराम से बैठकर प्रकृति का आनंद ले सकते हैं.
हर उम्र के लिए कुछ ना कुछ
इस पार्क की खास बात यह है कि यहां हर आयु वर्ग के लोगों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं. बच्चों के लिए खेलने की अलग से जगह बनाई गई है, जहां वे सुरक्षित माहौल में खेलकूद कर सकते हैं. वहीं बुजुर्गों के लिए खासतौर पर योग और मेडिटेशन के लिए स्थान बनाए गए हैं, जहां वे सुबह या शाम के समय ध्यान और योगाभ्यास कर सकते हैं. इससे उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तरह का लाभ मिलता है.
पार्क में पैदल चलने वालों के लिए सुंदर और व्यवस्थित पेडेस्ट्रियन पथ भी बनाए गए हैं, जिससे लोग आराम से वॉक या जॉगिंग कर सकें. यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है जो नियमित रूप से फिटनेस पर ध्यान देते हैं.
इस समय कर सकते हैं विजिट
समय की बात करें तो सेनेटरी पार्क जमशेदपुर सुबह 5 बजे से 9 बजे तक और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है. इस दौरान लोग यहां आकर प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताते हैं. सूर्योदय और सूर्यास्त का नजारा भी यहाँ से बेहद खूबसूरत दिखाई देता है, जो इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देता है.
अगर आप शहर की भीड़भाड़ और थकान से दूर कुछ शांत पल बिताना चाहते हैं, तो टिनप्लेट गोलचक्कर के पास स्थित यह पार्क जमशेदपुरवासियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. यहां की हरियाली, शांति और सकारात्मक माहौल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.