जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित काशीडीह लाइन नंबर 3 में बुधवार रात पानी फेंकने के विवाद में एक युवक को चाकू मार दिया गया। घायल युवक की पहचान रितेश कुमार के रूप में हुई है, जिसे पेट में चाकू लगा है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रितेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शाम को घूमने निकला था। काशीडीह काली मंदिर के पास एक व्यक्ति ने छत से उस पर पानी फेंक दिया। जब रितेश ने इस पर आपत्ति जताई, तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद तीन लोग आए और रितेश के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने चाकू निकालकर उसे मार दिया। साकची थाना के एएसआई राजू कुमार मंडल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि चाकूबाजी की घटना हुई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.