Jamshedpur Famous Kurta Shop: फिल्म धुरंधर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया और लोगों को उनके रोल के साथ-साथ उनका लुक खासकर कुर्ता बेहत पसंद आया. जमशेदपुर में यह फैशन ट्रेंड बन गया है. ईद के मौके पर आप यहां से इन कुर्तों की शॉपिंग कर सकते हैं.
रहमान डकैत सा कुर्ता चाहिए तो यहां आइये
ईद का त्योहार भी नजदीक है और ऐसे में अगर आप भी रहमान डकैत जैसा स्टाइलिश और अलग लुक पाना चाहते हैं, तो जमशेदपुर का पैराडाइस फैब्रिक इस समय खास कलेक्शन लेकर आया है. शहर में ट्रेंडिंग फैशन के लिए पहचानी जाने वाली यह दुकान हर साल नए डिजाइन और फिल्मों से प्रेरित आउटफिट्स पेश करती है, और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है.
स्टाइल भी, आराम भी
पैराडाइस फैब्रिक में इस साल धुरंधर मूवी से प्रेरित रहमान डकैत स्टाइल के कुर्ते लॉन्च किए गए हैं. इन कुर्तों की खासियत उनकी क्वालिटी और डिजाइन है. कुर्ते खास कॉटन फैब्रिक और प्रीमियम अरमानी फैब्रिक में उपलब्ध हैं, जिससे पहनने में आरामदायक होने के साथ-साथ यह बेहद एलिगेंट लुक भी देते हैं. गर्मी और त्योहार दोनों को ध्यान में रखते हुए फैब्रिक का चयन किया गया है, ताकि स्टाइल के साथ आराम भी बना रहे.
रॉयल और फिल्मी लुक देता है
इन सभी कुर्तों की सिलाई और डिजाइन पूरी तरह हैंड स्टिच्ड है. कुर्तों पर की गई थ्रेड वर्क डिजाइन इसे और भी आकर्षक बनाती है. यही वजह है कि पहनने के बाद यह कुर्ता रॉयल और फिल्मी लुक देता है. दुकान संचालकों के अनुसार कपड़े की क्वालिटी ऐसी है कि बार-बार धोने के बाद भी इसका रंग और फिनिश खराब नहीं होता, जो ग्राहकों के लिए बड़ी खास बात है.
ये कलर हैं ट्रेंड में
रंगों की बात करें तो यहां कई आकर्षक विकल्प मौजूद हैं. ब्लैक कलर सबसे ज्यादा ट्रेंड में है, वहीं मेहंदी ग्रीन, फिरोजी ब्लू, क्लासिक व्हाइट और अन्य रंग भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. युवा वर्ग के साथ-साथ त्योहार के लिए कुछ नया पहनने की चाह रखने वाले लोग भी इस कलेक्शन को पसंद कर रहे हैं.
इतनी है कीमत
सबसे खास बात यह है कि इतने स्टाइलिश और ट्रेंडिंग कुर्ते की कीमत मात्र 1500 रुपये रखी गई है, जो इसे बजट के हिसाब से भी सही बनाती है. ऐसे में अगर इस ईद आप भी फिल्मी अंदाज में अलग पहचान बनाना चाहते हैं, तो रहमान डकैत लुक से प्रेरित यह कुर्ता आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.