कोलकाता में आयोजित ICCR नंदलाल बोस गैलरी प्रदर्शनी में जमशेदपुर के कदमा की रहने वाली सागरिका भौमिक की रतन टाटा पर बनी ग्लास पेंटिंग सबसे अधिक चर्चा का केंद्र बनी है इसकी कीमत एक लाख रुपये में रखी गई है, ये जमशेदपुर के लिए गर्व का क्षण है.
जमशेदपुर की बेटी सागरिका भौमिक अपनी अनोखी कला के दम पर शहर को एक नया आयाम दे रही हैं. कोलकाता के आई.सी.सी.आर. नंदलाल बोस आर्ट गैलरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में उनकी पांच कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है.

इन पांचों में सबसे अधिक चर्चा का केंद्र बनी है उनकी अनोखी ग्लास पेंटिंग, जिसमें उन्होंने उद्योगपति रतन टाटा की प्रभावशाली छवि को बेहद सूक्ष्मता और पारदर्शिता के साथ उकेरा है. इस विशेष पेंटिंग को कोलकाता प्रदर्शनी में लगभग एक लाख रुपए के करीब मूल्य पर बिक्री के लिए रखा गया है. लेकिन कला प्रेमियों का मानना है कि इस कृति का मूल्य केवल आर्थिक नहीं, भावनात्मक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी कहीं अधिक है.

रतन टाटा जैसे व्यक्तित्व को ग्लास पर इस तरह जीवंत बनाना एक युवा कलाकार के लिए असाधारण उपलब्धि मानी जा रही है. सागरिका का कहना है कि यह पेंटिंग सिर्फ एक कला-रचना नहीं, बल्कि प्रेरणा, सादगी और भारतीय उद्योग जगत के प्रति सम्मान का दृश्य रूप है. दर्शक भी इस कृति को कीमत से परे बताते हुए कह रहे हैं कि कला का असली मूल्य उसकी भावनाओं, परिश्रम और प्रस्तुति में छिपा होता है, जो किसी भी आंकड़े से नहीं मापा जा सकता.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यह प्रदर्शनी कोलकाता स्थित ICCR के नंदलाल बोस गैलरी में 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है. इसमें झारखंड सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए कई कलाकारों की पेंटिंग प्रदर्शित की गई है.

सागरिका जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र की रहने वाली है उनकी मां एक गृहिणी हैं और मेरे पिता टिस्को (TISCO) के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं. कोलकाता में देश और विदेश से आए कलाकारों के बीच सागरिका का इस तरह उभरकर सामने आना जमशेदपुर के लिए गर्व का क्षण है.

उन्होंने आगे बताया कि प्रदर्शनी में ऐक्रेलिक, ऑयल, चारकोल, गौश, वॉटर कलर, फोटोग्राफी के साथ-साथ कांच पर बनाई गई मेरी स्वर्गीय रतन टाटा जी की एक अनोखी पोर्ट्रेट को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब तक की सबसे महंगी बिकने वाली पेंटिंग रतन टाटा जी की रही है, जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये रही. इससे पहले भी पेंटिंग्स के अलावा कई होम डेकोर आर्ट पीस अच्छी कीमत पर बिक चुके हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.