इस मॉडल से जुड़े संचालक जैद बताते हैं कि दिल्ली जैसे बड़े शहरों में यह इलेक्ट्रिक रिमोट कार ₹15,000 से ₹20,000 के बीच आसानी से मिल जाती है. गाड़ी पूरी तरह बैटरी से चलती है, जिसे केवल चार्ज करना होता है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह गाड़ी करीब 4 घंटे तक लगातार चल सकती है, जिससे पूरे दिन में अच्छी कमाई संभव है.
इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बच्चों को एक अलग ही एक्सपीरियंस मिलता है. बड़ी साइज की इस इलेक्ट्रिक गाड़ी में बच्चा आराम से बैठता है और बाहर से रिमोट कंट्रोल के जरिए गाड़ी चलाई जाती है. बच्चे को ऐसा महसूस होता है कि वह खुद कार ड्राइव कर रहा है, जिससे उसका उत्साह और खुशी दोनों बढ़ जाते हैं. यही वजह है कि माता-पिता भी बिना ज्यादा सोचे इसके लिए पैसे खर्च कर देते हैं.
इस मॉडल से जुड़े संचालक जैद बताते हैं कि दिल्ली जैसे बड़े शहरों में यह इलेक्ट्रिक रिमोट कार ₹15,000 से ₹20,000 के बीच आसानी से मिल जाती है. गाड़ी पूरी तरह बैटरी से चलती है, जिसे केवल चार्ज करना होता है. एक बार फुल चार्ज करने पर यह गाड़ी करीब 4 घंटे तक लगातार चल सकती है, जिससे पूरे दिन में अच्छी कमाई संभव है. कमाई की बात करें तो आमतौर पर एक बच्चे से 3 से 4 राउंड के ₹50 लिए जाते हैं. अगर आपकी लोकेशन सही है, जैसे मेला, पार्क, टूरिस्ट स्पॉट या भीड़ वाला बाजार, तो दिन में 40–50 बच्चे आराम से मिल जाते हैं. इस हिसाब से आपकी दैनिक कमाई ₹2000 से ₹3000 तक हो सकती है. खास मौकों और छुट्टियों में यह कमाई और भी ज्यादा बढ़ जाती है.
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए किसी खास स्किल की जरूरत नहीं होती. बस आपको रिमोट कंट्रोल चलाना आना चाहिए और बच्चों की सेफ्टी का ध्यान रखना होता है. इसके साथ ही, अगर आप साफ-सुथरी जगह और आकर्षक तरीके से गाड़ी को खड़ा करते हैं, तो बच्चे खुद-ब-खुद आकर्षित होते हैं. कुल मिलाकर, बच्चों की रिमोट कंट्रोल कार का यह मॉडल कम निवेश, कम जोखिम और रोजाना कैश इनकम देने वाला बिजनेस है. अगर आपके आसपास मेला लग रहा है या बाजार में अच्छी आवाजाही है, तो यह बिजनेस आपकी रोजाना स्थायी कमाई का मजबूत जरिया बन सकता है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.