Jamshedpur Satnala Dam: जमशेदपुर में सरायकेला-खरसावां का सतनाला डैम पहाड़ों की गोद में बसा है. दिसंबर में किसी स्वप्नलोक से कम नहीं लगता है. यहां दिसंबर में सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी पिकनिक मनानेन आते है.
जब सुबह में पानी की सतह पर धुंध की पतली चादर उतर आती है, तब सतनाला डैम का नज़ारा मन को छू जाता है. दूर पहाड़ों से आती ठंडी हवाएं जैसे रोजमर्रा की भागदौड़ और थकान को धीरे-धीरे अपने साथ बहा ले जाती हैं. यही वजह है कि दिसंबर में सैलानियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों की भी अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.परिवार के साथ पिकनिक मनानी हो, दोस्तों संग मस्ती करनी हो या फिर किसी कोने में बैठकर शांति से प्रकृति को निहारना हो—सतनाला डैम हर तरह के सुकून की गारंटी देता है. बच्चे खुले मैदान में खेलते नजर आते हैं, युवा कैमरे में यादगार लम्हों को कैद करने में जुटे रहते हैं, तो बुजुर्ग इस शांत माहौल में कुछ पल सुकून के बिताते दिखाई देते हैं.
दिसंबर की सर्दियों में पिकनिक के लिए खूबसूरत जगह
दोपहर में जब धूप थोड़ी तेज होती है, तब डैम के किनारे बैठकर घर से लाया गया खाना खाने का मजा ही कुछ और होता है. ठंडी हवा, पहाड़ों का दृश्य और शांत पानी—इस माहौल में साधारण सा भोजन भी किसी दावत से कम नहीं लगता. वहीं शाम ढलते ही जब सूरज धीरे-धीरे पहाड़ों के पीछे छिपने लगता है, तो आसमान के बदलते रंग सतनाला डैम को और भी खास बना देते हैं. सतनाला डैम सिर्फ एक जलस्रोत नहीं, बल्कि दिसंबर की सर्दियों में पिकनिक का एक खूबसूरत एहसास है. यह जगह शोर-शराबे से दूर, प्रकृति के करीब कुछ पल बिताए जा सकते हैं.अगर इस दिसंबर आप भी ठंडी धूप, खुला आसमान और सुकून भरे पल तलाश रहे हैं, तो सतनाला डैम आपकी पिकनिक लिस्ट में जरूर होना चाहिए. सच्चा आनंद कभी-कभी बस प्रकृति के साथ बैठने में ही छुपा होता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.