घर में बची हुई रोटियां हैं, तो उनसे सिर्फ 10 मिनट में बच्चों के लिए हेल्दी और स्वादिष्ट अंडा रोल बनाया जा सकता है. अंडा रोल की खास बात यह है कि इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट दोनों मिलते हैं. इसे बनाने के लिए 2 बची हुई रोटियां, 2 अंडे, बारीक कटा प्याज, टमाटर, थोड़ी शिमला मिर्च, नमक, काली मिर्च, चाट मसाला, टमाटर सॉस, थोड़ा घी या तेल और हरा धनिया लें. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा कद्दूकस किया पनीर भी डाल सकते हैं. सबसे पहले एक बाउल में अंडे फोड़कर उसमें नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह फेंट लें. फिर उसमें प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और हरा धनिया मिलाएं. इसके बाद तवा गर्म कर उस पर थोड़ा तेल या घी लगाएं और अंडे का मिश्रण ऑमलेट की तरह फैला दें. तुरंत उसके ऊपर एक रोटी रखकर हल्का दबा दें, ताकि रोटी अंडे से चिपक जाए. एक-दो मिनट बाद इसे पलट दें और हल्का घी लगाकर पकाएं, जिससे रोटी हल्की कुरकुरी हो जाए. इसके बाद ऊपर से चाट मसाला और टमाटर सॉस लगाएं. चाहें तो पनीर या उबला हुआ कॉर्न भी डाल सकते हैं. फिर इसे रोल की तरह मोड़कर बीच से काट लें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.