मेथी का पराठा सर्दियों से लेकर हल्के गर्म मौसम तक हर घर में पसंद किया जाता है. मेथी स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पाचन के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले ताजी हरी मेथी को दो-तीन बार साफ पानी से धो लें और उसकी मोटी डंडियों को अलग कर दें. इसके बाद मेथी की पत्तियों को बारीक काट लें. अब एक बर्तन में गेहूं का आटा लें और उसमें कटी हुई मेथी मिला दें. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और लहसुन भी डाल सकते हैं.अब आटे में आधा चम्मच अजवाइन, थोड़ा-सा मंगरैला (कलौंजी), चुटकी भर हल्दी और स्वादानुसार नमक मिला दें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटे को नरम गूंध लें और 8–10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाए. पूरी रेसिपी देखने के लिए देखें वीडियो..
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.