घरोया या छिलका रोटी की खासियत यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सब्जियां पूरी तरह घर की पसंद के अनुसार होती हैं. आप चाहें तो गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, प्याज या कोई भी मौसमी सब्जी इस्तेमाल कर सकते हैं.
घरोया या छिलका रोटी की खासियत यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सब्जियां पूरी तरह घर की पसंद के अनुसार होती हैं. आप चाहें तो गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, प्याज या कोई भी मौसमी सब्जी इस्तेमाल कर सकते हैं. सभी सब्जियों को बहुत बारीक काट लेना चाहिए ताकि वे आटे में आसानी से मिल सकें और रोटी बनाते समय टूटें नहीं. बारीक कटी सब्जियां इस रोटी को रंगीन और आकर्षक भी बनाती हैं, जिससे बच्चे इसे और भी शौक से खाते हैं.
इसके बाद एक बड़े कटोरे में गेहूं का आटा लें. चाहें तो स्वाद और कुरकुरापन बढ़ाने के लिए थोड़ा बेसन और सूजी भी मिला सकते हैं. इन तीनों का मिश्रण रोटी को बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से मुलायम बनाता है. फिर इसमें कटी हुई सब्जियां, थोड़ा नमक, एक चम्मच चीनी, हल्का जीरा और चाहें तो हरी मिर्च या धनिया भी मिला दें. अब इसमें हल्का-हल्का पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. घोल न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा, बस इतना कि हाथ से फैलाया जा सके.
घोल तैयार हो जाने के बाद इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे सूजी अच्छे से फूल जाती है, सब्जियों का स्वाद आटे में घुल जाता है, जिससे रोटी और भी मुलायम व स्वादिष्ट बनती है. इसी बीच एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगा दें. अब हाथों की मदद से तवे पर घोल को पतला फैलाएं. इसे ढककर मध्यम आंच पर पकाएं ताकि सब्जियां अच्छे से गल जाएं और रोटी सुंदर गोल्डन ब्राउन रंग में पक जाए.
दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंकने के बाद आपकी स्वादिष्ट, पौष्टिक और सब्जियों से भरपूर घरोया रोटी तैयार है. ठंड के मौसम में यह रोटी न सिर्फ बच्चों की भूख मिटाती है, बल्कि उन्हें भरपूर ऊर्जा भी देती है. इसे चटनी या अचार के साथ परोसें, और यकीन मानिए-सर्दियों के दिनों में हर सुबह और शाम यह रोटी आपके घर की पसंदीदा डिश बन जाएगी.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.