Jamshedpur 187th Founder’s Day : जमशेदपुर शहर 187वां फाउंडर्स डे ‘वन विजन-वन टाटा स्टील’ थीम के साथ मना रहा है. यहां शहर के जुबिली पार्क में लाइटिंग, तीन लेजर शो और सुरक्षा व्यवस्था मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गए हैं.
रोशनी में बदल गया है शहर
इस थीम के तहत देशभर में मौजूद टाटा समूह की सभी कंपनियों और फैक्ट्रियों को फाउंडर्स डे की रोशनी और सजावट से जोड़ा जा रहा है, लेकिन खास आकर्षण का केंद्र हमेशा की तरह जमशेदपुर ही रहेगा. शहर को इस बार विशेष विद्युत साज-सज्जा से सजाया गया है. सड़कें, गोल चक्कर, प्रमुख इमारतें और चौक-चौराहे अलग-अलग थीम वाली लाइटिंग से जगमगाते नजर आएंगे. पूरा शहर मानो रोशनी के त्योहार में बदल गया है.
जुबिली पार्क रहेगा आकर्षण का केंद्र
बता दें कि फाउंडर्स डे का सबसे बड़ा आकर्षण जुबिली पार्क होगा. यहां 3 मार्च को शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक जुबिली पार्क का गेट आम लोगों के लिए पैदल भ्रमण के लिए खुला रहेगा. ताकि लोग आराम से टहलते हुए लाइटिंग और सजावट का आनंद ले सकें. इसके बाद रात 10:00 बजे से 11:00 बजे तक गेट वाहनों के लिए खोला जाएगा, जिससे लोग अपनी गाड़ियों में बैठकर पूरे पार्क और विद्युत सजावट का दीदार कर सकें. यह व्यवस्था लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर की गई है.
वहीं, इस बार की लाइटिंग 3 मार्च से 6 मार्च तक जारी रहेगी. हालांकि 4 मार्च को होली के कारण जुबिली पार्क का गेट बंद रहेगा, लेकिन शहर में लाइटें जलती रहेंगी. ताकि उत्सव की रौनक बनी रहे. इसके बाद 5 और 6 मार्च को फिर से जुबिली पार्क और पूरे शहर में फाउंडर्स डे की सजावट अपने पूरे शबाब पर दिखेगा.
तीन लेजर शो का होगा आयोजन
इस उत्सव को और भी खास बनाने के लिए इस बार तीन लेजर शो का आयोजन किया गया है, जो रोशनी, तकनीक और इतिहास का अद्भुत संगम पेश करेगा. साथ ही, तस्वीर में दिखाए गए सुरक्षा और एंट्री प्लान के अनुसार पैदल व वाहनों की आवाजाही, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, मेडिकल सहायता और कंट्रोल रूम की पूरी तैयारी कर ली गई है. कुल मिलाकर जमशेदपुर इस साल सिर्फ फाउंडर्स डे नहीं मना रहा है, बल्कि अपने संस्थापक के सपने, टाटा समूह की एकता और शहर की सामूहिक भावना को रोशनी में बदलकर पूरी दुनिया को दिखाने के लिए तैयार है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.