रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 68023/68024 जोगेश्वर (JGM)-पुरुलिया (PRR)-जोगेश्वर मेमू को 17 मार्च और 20 मार्च 2026 को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा 18019/18020 जोगेश्वर-धनबाद-जोगेश्वर मेमू एक्सप्रेस भी इन्हीं दोनों तारीखों को नहीं चलेगी. इसी तरह 13512/13511 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस को भी 17 और 20 मार्च 2026 को रद्द किया गया है.
सबसे पहले पूरी तरह से रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट देखिए. रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 68023/68024 जोगेश्वर (JGM)-पुरुलिया (PRR)-जोगेश्वर मेमू को 17 मार्च और 20 मार्च 2026 को रद्द कर दिया गया है. इसके अलावा 18019/18020 जोगेश्वर-धनबाद-जोगेश्वर मेमू एक्सप्रेस भी इन्हीं दोनों तारीखों को नहीं चलेगी. इसी तरह 13512/13511 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस को भी 17 और 20 मार्च 2026 को रद्द किया गया है. वहीं 68053/68054 आद्रा-बाराबूम-आद्रा मेमू सेवा भी इन दोनों तारीखों पर पूरी तरह से बंद रहेगी.
कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से चलाया जाएगा, यानी उनका संचालन बीच के किसी स्टेशन तक ही सीमित रहेगा. रेलवे के अनुसार 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल मेमू को 17 और 20 मार्च 2026 को आद्रा स्टेशन से ही शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा. यानी यह ट्रेन आद्रा से आगे टाटानगर तक नहीं जाएगी और आद्रा-टाटानगर-आद्रा सेक्शन के बीच इसकी सेवा रद्द रहेगी.
इसी तरह 12883/12884 एसआरसी-पुरुलिया-हावड़ा एक्सप्रेस भी इन तारीखों में आद्रा स्टेशन से ही संचालित होगी और आद्रा-पुरुलिया-आद्रा सेक्शन के बीच इसकी सेवा रद्द रहेगी. इसके अलावा 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू भी 17 और 20 मार्च को आद्रा से ही शुरू होकर वहीं समाप्त होगी, जिससे आद्रा-पुरुलिया-आद्रा सेक्शन प्रभावित रहेगा. वहीं 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस भी इन दोनों तारीखों में आद्रा स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट की जाएगी और आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच इसकी सेवा रद्द रहेगी.
इसके अलावा कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है. रेलवे के अनुसार 15930 न्यू तिनसुकिया-तांबरम एक्सप्रेस को 16 मार्च 2026 को अपने निर्धारित मार्ग जमशेदपुर-पुरुलिया-टाटानगर-हिजली के बजाय जोक-आद्रा-मिदनापुर-हिजली मार्ग से चलाया जाएगा.
वहीं 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस को 17 मार्च और 20 मार्च 2026 को अपने सामान्य मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कुक्षी-मुरी के बजाय चांडिल-गोडाबांध-मुरी मार्ग से डायवर्ट कर चलाया जाएगा.
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके. यात्री रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप या हेल्पलाइन के माध्यम से भी ट्रेन की ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचें और यात्रा से संबंधित अपडेट लेते रहें.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.