Jamshedpur Famous Chola Bhatura: पढ़ाई के लिए जमशेदपुर आए सोनू जब इस फील्ड में पैर नहीं जमा पाए तो उन्होंने छोला-भटूरा का स्टॉल खोलने की सोची. आज उनकी दुकान में मात्र ₹40 में स्वादिष्ट छोला-भटूरा और ₹20 में फ्राइड राइस मिलता है, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं.
ऐसे बनाया छोले-भटूरे को खास
जमशेदपुर में छोला-भटूरा की दुकानों की कमी नहीं है, लेकिन सोनू के हाथों के स्वाद की बात ही कुछ और है. उनकी खासियत सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि गुणवत्ता और शुद्धता भी है. सोनू बताते हैं कि वे लगभग ₹1000 किलो का गरम मसाला खुद अपने हाथों से पीसते हैं. यही वजह है कि उनके छोले की खुशबू दूर तक फैलती है और राह चलते लोग भी खींचे चले आते हैं. मसालों का संतुलन ऐसा है कि तीखापन भी हो और स्वाद भी बना रहे.
कोशिश रहती है साफ खाना परोसूं
उनके भटूरे भी खास अंदाज में तैयार किए जाते हैं. आमतौर पर भटूरे को ज्यादा तेल में तला जाता है, लेकिन सोनू कहते हैं कि उनके भटूरे में तेल की मात्रा बहुत कम रहती है. बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से नरम, ये भटूरे लोगों को बहुत पसंद आते हैं. वे कहते हैं, “पढ़ाई भले ही ज्यादा नहीं कर पाया, लेकिन इतना जरूर जानता हूं कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं करना चाहिए. इसलिए कोशिश रहती है कि साफ-सुथरा और अच्छा खाना परोसूं.”
कीमत भी कम
कीमत की बात करें तो यहां मात्र ₹40 में फुल प्लेट छोला-भटूरा मिलता है. इस प्लेट में दो गरमा-गरम भटूरे, मसालेदार छोले, सलाद, चटनी, प्याज और अचार शामिल होता है. इतनी कम कीमत में भरपेट और स्वादिष्ट भोजन मिलना अपने आप में बड़ी बात है. यही वजह है कि सुबह 8 बजे दुकान खुलते ही ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और स्कूल-कॉलेज के छात्र यहां पहुंचने लगते हैं.
फ्राइड राइस भी है ऑप्शन में
सोनू के पास फ्राइड राइस का भी विकल्प है, जिसकी कीमत मात्र ₹20 है. कम दाम और अच्छा स्वाद छात्रों के बीच इसे बहुत लोकप्रिय बनाता है. लेकिन जो चीज सबसे ज्यादा ग्राहकों को जोड़कर रखती है, वह है सोनू का व्यवहार. मुस्कुराते चेहरे और विनम्र स्वभाव के कारण लोग यहां बार-बार आना पसंद करते हैं.
आज सोनू की दुकान सिर्फ एक ठेला या दुकान नहीं, बल्कि मेहनत, ईमानदारी और स्वाद की मिसाल बन चुकी है. पढ़ाई में मन नहीं लगा, लेकिन अपने हुनर से उन्होंने जमशेदपुर में एक अलग पहचान जरूर बना ली है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.