Smart Business Idea: जमशेदपुर में ई-रिक्शा (टोटो) कम खर्च में अच्छी आमदनी का साधन बन गया है. ई-रिक्शा चालक देव घोष बताते हैं कि एक दिन में 1200-1500 रुपये तक कमाई हो सकती है. इसके बैटरी चार्ज का डेली खर्च मात्र 50 रुपये है.
डेली कर सकते हैं 1500 की कमाई
ई-रिक्शा चालक देव घोष बताते हैं कि इन दिनों टोटो रिक्शा की मांग काफी बढ़ गई है. इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें पेट्रोल या डीजल की जरूरत नहीं होती है. इसे सिर्फ बिजली से चार्ज करना पड़ता है. एक बार पूरी तरह चार्ज करने के बाद यह करीब 200 किलोमीटर तक आसानी से चलता है. उन्होंने बताया कि ई-रिक्शा में एक साथ करीब 6 लोग आराम से बैठ सकते हैं. आमतौर पर एक सवारी से 15 से 20 रुपये तक किराया मिलता है. इस तरह दिन भर में कई चक्कर लगाने के बाद चालक आसानी से करीब 1200 से 1500 रुपये तक की कमाई कर लेते हैं.
जानें बैटरी का डेली कितना होता है खर्चा
बता दें कि सबसे खास बात यह है कि इसकी लागत भी बहुत कम होती है. देव बताते हैं कि एक बार बैटरी चार्ज करने में घर की बिजली का करीब 50 रुपये तक ही खर्च आता है. यानी बहुत कम खर्च में पूरे दिन गाड़ी चलाकर अच्छी कमाई की जा सकती है. वहीं, ई-रिक्शा खरीदने की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है. बाजार में अच्छी क्वालिटी का ई-रिक्शा करीब 2 लाख से 3 लाख रुपये के बीच आसानी से मिल जाता है. कई लोग बैंक या फाइनेंस के जरिए भी इसे खरीद लेते हैं और किस्तों में पैसा चुकाते हैं.
इसके अलावा ई-रिक्शा से कमाई करने का एक और तरीका भी है. अगर किसी के पास खुद चलाने का समय नहीं है तो वह इसे किराये पर भी दे सकता है. आमतौर पर चालक रोजाना 350 से 400 रुपये तक किराया देता है. इस तरह अगर कोई व्यक्ति अपना ई-रिक्शा किराये पर देता है तो वह हर महीने करीब 10 हजार से 12 हजार रुपये तक की आमदनी आराम से कर सकता है.
महीने की होती है 40000 की कमाई
वहीं, जो लोग खुद ई-रिक्शा चलाते हैं, उनकी कमाई और ज्यादा हो सकती है. नियमित रूप से गाड़ी चलाने पर कई चालक महीने में 40 हजार से 45 हजार रुपये तक भी कमा लेते हैं. इस तरह देखा जाए तो ई-रिक्शा आज के समय में कम लागत में अच्छा रोजगार देने वाला साधन बन गया है. थोड़ी मेहनत और लगन के साथ कोई भी व्यक्ति इससे अपनी आमदनी बढ़ा सकता है और परिवार का खर्च आसानी से चला सकता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.