Train Cancelled: टाटानगर रेल मंडल में हाथियों की आवाजाही के कारण 7 से 9 जनवरी 2026 तक कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल की गई हैं. यहां लिस्ट देख सकते हैं, घर से निकलने से पहले वेबसाइट जरूर चेक कर लें.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत कुछ संवेदनशील सेक्शन में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार देखी जा रही है. ऐसे में ट्रेन परिचालन जारी रखना जोखिम भरा हो सकता है, इसी कारण अस्थायी रूप से इन ट्रेनों को रद्द किया गया है.
रद्द की गई ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है
– ट्रेन संख्या 68125/68126 (टाटानगर–बड़बिल–टाटानगर) MEMU
यह ट्रेन 07.01.26 से 09.01.26 तक दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी. टाटानगर और बड़बिल के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे परेशानी हो सकती है.
– ट्रेन संख्या 68010/68009/68006/68011 (चक्रधरपुर–टाटानगर–खड़गपुर–टाटानगर–चक्रधरपुर) MEMU
यह MEMU सेवा भी 7 से 9 जनवरी 2026 तक पूरी तरह रद्द रहेगी. यह ट्रेन टाटानगर को चक्रधरपुर और खड़गपुर से जोड़ती है.
– ट्रेन संख्या 68019/68020 (टाटानगर–गुआ–टाटानगर) MEMU
गुआ रूट पर चलने वाली यह ट्रेन भी तीन दिनों तक परिचालित नहीं होगी.
– ट्रेन संख्या 68043/68044 (टाटानगर–राउरकेला–टाटानगर) MEMU
औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण MEMU ट्रेन भी 07.01.26 से 09.01.26 तक रद्द की गई है.
– ट्रेन संख्या 18176/18175 (झारसुगुड़ा–हटिया–झारसुगुड़ा) MEMU
झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली यह MEMU सेवा भी अस्थायी रूप से रद्द रहेगी.
– ट्रेन संख्या 58151/58152 (बड़ामपहाड़–बंगिरिपोसी–बड़ामपहाड़) पैसेंजर ट्रेन
यह पैसेंजर ट्रेन भी तीन दिनों तक नहीं चलेगी.
पहले कर लें ट्रेन की जानकारी, फिर बनाएं यात्रा का प्रोग्राम
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य ले लें. हाथियों की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है. कोई भी यात्रा प्लान करें तो पहले इस बारे में पूरी जानकारी इकट्ठा जरूर कर लें.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.