जमशेदपुर एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर के भव्य आयोजन का गवाह बनने जा रहा है. आगामी 9 से 11 जनवरी तक शहर में लगातार तीन दिनों तक भव्य डॉग शो का आयोजन किया जाएगा. जिसमें देशभर से सैकड़ों खूबसूरत, प्रशिक्षित और दुर्लभ नस्ल के डॉग अपनी प्रतिभा और खूबसूरती का प्रदर्शन करेंगे
केनल क्लब की अध्यक्ष रूचि नरेन्द्रन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस वर्ष यह आयोजन खास होने वाला है, क्योंकि एक साथ 79वां, 80वां और 81वां डॉग शो आयोजित किए जा रहे हैं. यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने जानकारी दी कि जमशेदपुर केनल क्लब से जुड़े 38 श्वान इस शो में हिस्सा लेंगे, जबकि कुल मिलाकर देश के विभिन्न राज्यों से 326 डॉग इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे.
दर्शकों ने देखें 43 इंटरनेशनल ब्रीड डॉग
इस डॉग शो की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें दर्शकों को 43 अलग-अलग डोमेस्टिक और इंटरनेशनल ब्रीड के डॉग देखने को मिलेंगे. इनमें जर्मन शेफर्ड, गोल्डन रिट्रीवर, लैब्राडोर, सेंट बर्नार्ड, पग, डोबर्मन जैसी लोकप्रिय नस्लों के साथ-साथ कई दुर्लभ और विदेशी नस्लें भी शामिल होंगी. हर डॉग का मूल्यांकन उनकी शारीरिक बनावट, चाल-ढाल, अनुशासन और नस्लीय विशेषताओं के आधार पर किया जाएगा, जिसे अनुभवी जजों की टीम परखेगी.
आयोजन दर्शकों के लिए मनोरंजन
कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेन्द्रन द्वारा किया जाएगा, जिससे आयोजन की गरिमा और भी बढ़ जाएगी. आयोजकों के अनुसार यह शो न केवल डॉग प्रेमियों के लिए बल्कि बच्चों, परिवारों और आम दर्शकों के लिए भी बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक होगा. यहां लोग डॉग के प्रशिक्षण, देखभाल, स्वास्थ्य और जिम्मेदार पालतू पालन के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकेंगे. जमशेदपुर में इतने बड़े स्तर पर आयोजित हो रहा यह डॉग शो शहर की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर नई ऊंचाई देने का काम करेगा. उम्मीद की जा रही है कि तीन दिनों तक चलने वाला यह आयोजन दर्शकों के लिए मनोरंजन, सीख और यादगार अनुभव से भरपूर रहेगा, जिसे लोग लंबे समय तक याद रखेंगे.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.