एक हफ्ते पहले से आने लगती डिमांड
गोल्ड बेकरी के संचालक बशीर बताते हैं कि वे लोग क्रिसमस से करीब एक सप्ताह पहले ही प्लम केक की तैयारी शुरू कर देते हैं. इसका कारण यह है कि केक में इस्तेमाल होने वाले ड्राई फ्रूट्स, फलों और फ्लेवर को सही तरीके से तैयार किया जा सके, ताकि स्वाद में कोई कमी न रहे. बशीर के अनुसार, इस बार उनके यहां 15 से भी अधिक किस्मों के प्लम केक तैयार किए जा रहे हैं, जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आ रहे हैं.
मिल रही हैं केक की बहुत सी वैरायटी
यहां मिलने वाले प्लम केक में टूटी-फ्रूटी प्लम केक, ड्राई अल्मंड्स प्लम केक, मिक्स फ्रूट प्लम केक, वनीला प्लम केक, स्ट्रॉबेरी फ्लेवर प्लम केक, पाइनएप्पल प्लम केक और बटरस्कॉच प्लम केक शामिल हैं. इसके अलावा चॉकलेट प्लम केक, ऑरेंज फ्लेवर प्लम केक, हनी प्लम केक और रिच ड्राई फ्रूट प्लम केक भी ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. इस बार खास तौर पर खजूर और गुड़ से बना प्लम केक लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है, जिसे सेहतमंद विकल्प के रूप में भी पसंद किया जा रहा है.
कीमत कितनी है
कीमत की बात करें तो गोल्ड बेकरी में प्लम केक की शुरुआत सिर्फ ₹100 से होती है, ताकि हर वर्ग के लोग क्रिसमस की मिठास का आनंद ले सकें. वहीं, जो लोग अपनों को क्रिसमस पर कुछ खास गिफ्ट देना चाहते हैं, उनके लिए यहां प्लम केक गिफ्ट हैंपर भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत ₹300 से शुरू होती है. गिफ्ट हैंपर में आकर्षक पैकिंग के साथ अलग-अलग फ्लेवर के केक शामिल किए गए हैं.
खजूर गुड़ वाले केक की ज्यादा डिमांड
संचालक बशीर का कहना है कि इस बार लोगों की मांग पिछले साल के मुकाबले काफी ज्यादा है. खासकर खजूर-गुड़ वाले प्लम केक और ड्राई फ्रूट किस्म की सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है. क्रिसमस जैसे खास मौके पर लोग न सिर्फ खुद के लिए बल्कि दोस्तों, रिश्तेदारों और बच्चों के लिए भी प्लम केक खरीद रहे हैं.
कुल मिलाकर, क्रिसमस के रंग में रंगा जमशेदपुर और गोल्ड बकरी के स्वादिष्ट प्लम केक इस त्योहार को और भी खास बना रहे हैं. मिठास, खुशबू और स्वाद के साथ यहां के प्लम केक लोगों के क्रिसमस सेलिब्रेशन में चार चांद लगा रहे हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.