बाजार के एक संचालक रवि प्रसाद बताते हैं कि इस बार क्रिसमस को लेकर जमशेदपुर में खास तैयारी की गई है. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े शहरों से क्रिसमस से जुड़े कई नए और आकर्षक आइटम मंगवाए गए हैं. इन आइटम्स में सबसे ज्यादा डिमांड छोटे साइज के क्रिसमस ट्री की है, जो घरों, दुकानों और ऑफिस डेस्क की सजावट के लिए बेहद पसंद किए जा रहे हैं. इन ट्री की शुरुआती कीमत ₹300 से शुरू होती है, जो हर वर्ग के लोगों के बजट में फिट बैठती है.
क्रिसमस की रौनक से सजा जमशेदपुर
इसके अलावा बाजार में सांता क्लॉज की ड्रेस, टोपी, दाढ़ी, बेल्ट और जैकेट भी खूब बिक रही हैं. बच्चों के लिए खास तौर पर सांता क्लॉज पेंसिल, रंग-बिरंगे चश्मे, लाइट वाले हेयर बैंड, ग्लव्स, सॉक्स, कैप और मास्क उपलब्ध हैं. क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए छोटे-छोटे एक्साइटिंग गिफ्ट्स, घंटियां, स्टार, स्नोमैन, एंजल डॉल, रिबन, थर्माकोल बॉल्स, रंगीन बॉल लटकन और ट्री टॉपर भी बाजार में खूब नजर आ रहे हैं.सजावट को और खास बनाने के लिए एलईडी फेयरी लाइट्स, कैंडल, क्रिसमस व्रीथ, डेकोरेटिव मोमबत्तियां, म्यूजिकल सांता, क्रिसमस सॉक्स, गिफ्ट बॉक्स और ग्रीटिंग कार्ड्स की भी अच्छी बिक्री हो रही है. दुकानदारों के अनुसार, इस बार लोग छोटे लेकिन यूनिक आइटम्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं, ताकि कम जगह में भी खूबसूरत सजावट की जा सके.
छोटे ट्री बने लोगों की पहली पसंद
ग्राहकों का कहना है कि छोटे क्रिसमस ट्री और मिनी डेकोरेशन आइटम्स से घर का माहौल तुरंत फेस्टिव हो जाता है. बच्चे खास तौर पर सांता से जुड़े खिलौने और लाइट वाले सामान खरीदने में काफी उत्साहित दिख रहे हैं.क्रिसमस को लेकर जमशेदपुर का बाजार पूरी तरह गुलजार है. खरीदारी से लेकर सजावट तक, हर कोई इस त्योहार को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है. दुकानों की चकाचौंध और लोगों की मुस्कान साफ बता रही है कि इस बार जमशेदपुर में क्रिसमस का जश्न खास होने वाला है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.