आज रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार ये ट्रेनें रद्द रहेंगी.
18116/18115 चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर एक्सप्रेस.
18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस.
12885/12886 शालीमार–भोजुडीह–शालीमार एक्सप्रेस.
68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू.
68105/68108 मसाग्राम–बांकुरा–मसाग्राम मेमू.
68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू.
68053/68054 आद्रा–बाराभूम–आद्रा मेमू.
इन ट्रेनों के रद्द होने से आद्रा और खड़गपुर रूट के दैनिक यात्रियों, कामकाजी लोगों तथा कनेक्टिंग ट्रेनों से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
31 जनवरी को टाटानगर से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी. इसी प्रकार, 31 जनवरी को आसनसोल से खुलने वाली ट्रेन संख्या 63594 का परिचालन भी बदले हुए मार्ग से किया जाएगा और इसे पुरुलिया की ओर डायवर्ट किया जाएगा. इसके अलावा, बिष्णुपुर–धनबाद–बांकुरा मेमू का परिचालन 31 जनवरी को अप और डाउन दोनों दिशाओं में केवल आद्रा स्टेशन तक सीमित रहेगा. इससे आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी.
अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय
यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की घोषणा की है. 31 जनवरी को ट्रेन संख्या 18183 टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी चेयर कार कोच लगाया जाएगा. इससे टाटानगर से बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. 31 जनवरी और 03 फरवरी को ट्रेन संख्या 18611 रांची–बनारस एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा.
इनमें भी जोड़ा जाएगा अतिरिक्त कोच
31 जनवरी और 02 फरवरी को ट्रेन संख्या 18640 रांची–आरा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थ्री-टियर स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा. 31 जनवरी से 06 फरवरी तक ट्रेन संख्या 12837 हावड़ा–पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा. 01 फरवरी को ट्रेन संख्या 12883 संतरागाछी–पुरी रूपसी बंगला एक्सप्रेस तथा 12884 पुरी–संतरागाछी रूपसी बंगला एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त एसी चेयर कार कोच जोड़ा जाएगा.
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति आधिकारिक रेलवे वेबसाइट, एनटीईएस या संबंधित स्टेशन से जरूर जांच लें. रद्दीकरण, मार्ग परिवर्तन और कोच संरचना में बदलाव के कारण स्टेशनों पर भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए समय से पहले स्टेशन पहुंचना और वैकल्पिक यात्रा योजना रखना यात्रियों के हित में होगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.