करोड़पति बनने का पहला कदम
जावेद अख्तर बताते हैं कि करोड़पति बनने का पहला कदम है – हर महीने नियमित निवेश. इसके लिए म्यूचुअल फंड में SIP (Systematic Investment Plan) सबसे बेहतर और आसान तरीका है. वह कहते हैं कि लोगों को हर महीने कम से कम ₹5000 रुपये किसी अच्छे मल्टी कैप, फ्लेक्सी कैप या मल्टी अलोकेशन म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए. इन फंड्स का फायदा यह है कि ये बाजार की स्थिति के अनुसार अलग-अलग सेक्टर में पैसा लगाकर बेहतर रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं.
पैसे से बनता है पैसा
अब बात करते हैं इस निवेश के हिसाब की. अगर कोई व्यक्ति 22 साल तक हर महीने ₹5000 SIP में डालता है और औसतन 15% सालाना रिटर्न मिलता है, तो 22 साल बाद कुल रकम करीब ₹1 करोड़ रुपये तक आसानी से पहुंच सकती है. यह पूरी तरह कंपाउंडिंग के प्रभाव की वजह से होता है, जहां आपके पैसे, पैसे कमाते हैं और वह पैसा आगे और पैसा बनाता है. कई अच्छे फंड्स ने पिछले वर्षों में 18–20% तक रिटर्न भी दिया है, ऐसे में रकम इससे भी ज्यादा हो सकती है.
सैलरी बढ़े तो बढ़ाएं रकम
जावेद अख्तर एक जरूरी बात पर जोर देते हैं – न्यूनतम ₹5000 डालना जरूरी है, वरना SIP बाउंस हो जाती है और पूरा प्लान बिगड़ जाता है. अगर आपकी सैलरी समय के साथ बढ़ती है, तो आपको हर साल SIP को बढ़ाना चाहिए. जैसे 5,000 से बढ़ाकर 8,000, फिर 10,000 रुपये करना या जो आपके लिए संभव हो. अगर ऐसा किया जाए तो करोड़पति बनने का लक्ष्य 22 साल से भी पहले पूरा हो सकता है.
पैसा कम अनुशासन ज्यादा जरूरी
अंत में वह बताते हैं कि निवेश में सबसे बड़ी चुनौती पैसे की कमी नहीं, बल्कि अनुशासन की कमी होती है. अगर कोई व्यक्ति बिना रुके, बिना डरे और बिना लालच में आए 20–22 वर्षों तक लगातार निवेश करे, तो करोड़पति बनना बिल्कुल संभव है. कम आय कोई बाधा नहीं—सही योजना और लगातार निवेश ही सफलता की चाबी है.
कुल मिलाकर, महीने की ₹5000 SIP भी आपके भविष्य को बदल सकती है. बस शुरू करने की जरूरत है, और शुरुआत आज से बेहतर कोई दिन नहीं. आज किया गया छोटा सा निवेश कल को आपको मोटे फायदे देगा. बस कोशिश करें कि इसे समय से पहले इस्तेमाल न करें.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.