Jamshedpur Labors To Benefit From New Labor Codes: 1 अप्रैल 2026 से केंद्र सरकार के चार नए लेबर कोड लागू होंगे, जिससे झारखंड समेत कोल्हान क्षेत्र के 12 लाख मजदूरों को तमाम फायदे मिलेंगे. इनमें ई-श्रम कार्ड, न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा शामिल है.
Jamshedpur News, Jamshedpur News in Hindi, Jamshedpur News Today, Jamshedpur Ci
बनेगा ई-श्रम कार्ड
अब तक असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए नौकरी अक्सर अनिश्चितता से भरी रहती थी, न तय वेतन, न स्वास्थ्य सुरक्षा और न ही भविष्य की कोई गारंटी. नए कानून लागू होने के बाद हर श्रमिक का पंजीकरण होगा और उन्हें ई-श्रम आईडी कार्ड दिया जाएगा. इस कार्ड के जरिए मजदूर और उनके परिवार को मुफ्त या सस्ते इलाज की सुविधा मिल सकेगी. यानी बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में अब परिवार को आर्थिक संकट का सामना कम करना पड़ेगा.
न्यूनतम वेतन की गारंटी
नए नियमों में वेतन और काम के घंटों को भी साफ किया गया है. न्यूनतम वेतन की गारंटी होगी और वेतन का एक बड़ा हिस्सा बेसिक पे के रूप में तय रहेगा. ओवरटाइम के लिए भी साफ नियम लागू होंगे, जिससे मजदूरों को अतिरिक्त काम का सही भुगतान मिल सके. सबसे बड़ी राहत यह है कि ग्रेच्युटी पाने के लिए अब पांच साल का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, एक तय अवधि की सेवा के बाद ही कर्मचारी इसके हकदार बन जाएंगे.
इन कानूनों का असर सिर्फ स्थायी कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा. ठेका मजदूर, गिग वर्कर और प्लेटफॉर्म आधारित काम करने वाले लोग भी पहली बार कानूनी पहचान और सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे. इससे निर्माण कार्य, खनन, स्टील उद्योग और परिवहन जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लाखों लोगों को सुरक्षा मिलेगी.
लंबे समय में उद्योगों को भी फायदा
हालांकि उद्योगों पर इसका असर भी पड़ेगा. जिन क्षेत्रों में भत्तों का हिस्सा ज्यादा है, वहां कंपनियों की लागत बढ़ सकती है. लेकिन जानकारों का मानना है कि इससे श्रमिकों का मनोबल बढ़ेगा, काम की गुणवत्ता सुधरेगी और लंबे समय में उद्योगों को ही फायदा होगा. नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा के नियम लागू होने से कार्यस्थल पर दुर्घटनाएं भी कम हो सकती हैं.
अहम कदम माना जा रहा है
कुल मिलाकर 1 अप्रैल से लागू होने वाले ये चार लेबर कोड मजदूरों के लिए सिर्फ नियमों का बदलाव नहीं, बल्कि सम्मान और सुरक्षा की नई शुरुआत साबित हो सकते हैं. वर्षों से अधिकारों और सुविधाओं से वंचित श्रमिकों को अब स्थिरता, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की उम्मीद नजर आने लगी है. यह कदम श्रमिकों को मजदूर से सुरक्षित कर्मचारी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
About the Author

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.