Rajasthan Education Department News : राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है. स्कूलों की दीवारों पर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की फोटो, नाम, पद और विषय की जानकारी लिखी जाएगी. प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में राज्य के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेजे हैं.
प्रारम्भिक शिक्षा विभाग के निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में राज्य के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेजे हैं. उन्हें कहा गया है कि अपने-अपने जिलों के स्कूलों में इस व्यवस्था को जल्द लागू करवाया जाए. निर्देश के अनुसार स्कूलों की दीवार पर “हमारे शिक्षक-कार्मिक” शीर्षक के साथ सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का विवरण लिखा जाएगा, ताकि स्कूल आने वाले अभिभावक और स्थानीय लोग भी इसे आसानी से देख सकें.
दीवार पर लिखी जाएंगी ये चीजें
इस जानकारी में स्कूल का नाम, शिक्षक या कर्मचारी का फोटो, नाम, एम्पलॉयी आईडी, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, पद और वे किस कक्षा को कौन-सा विषय पढ़ाते हैं, जैसी डिटेल शामिल रहेगी. विभाग ने यह भी कहा है कि यह जानकारी स्कूल परिसर में ऐसी जगह लिखी जाए, जहां आने-जाने वाले लोगों की नजर तुरंत पड़ सके.
नई व्यवस्था से इस चीज में होगी आसानी
कोटा के जिला शिक्षा अधिकारी राम चरण मीणा का कहना है कि इस व्यवस्था से स्कूलों में तैनात शिक्षकों और कर्मचारियों की स्थिति सार्वजनिक रूप से स्पष्ट हो जाएगी. निरीक्षण के दौरान अधिकारी भी दीवार पर लिखी जानकारी के आधार पर मौके पर मौजूद स्टाफ का आसानी से सत्यापन कर सकेंगे. साथ ही यह भी साफ दिखाई देगा कि किसी स्कूल में कितने पद स्वीकृत हैं, कितने भरे हुए हैं और कितने खाली हैं. इससे स्टाफ की जरूरत के अनुसार तैनाती और प्रबंधन करना भी आसान हो जाएगा.
शिक्षकों का क्या कहना है
शिक्षक संगठनों ने भी इस पहल का स्वागत किया है. उनका कहना है कि फोटो और विवरण के साथ जानकारी प्रदर्शित होने से सरकारी स्कूलों में पारदर्शिता बढ़ेगी. अभिभावकों को भी यह समझने में आसानी होगी कि उनके बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षक कौन हैं और स्कूल में वास्तविक रूप से कितने कर्मचारी कार्यरत हैं.
About the Author

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.