राजधानी जयपुर से खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरने वाले पैसेंजर्स की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण पिछले सात दिनों से इंटरनेशनल फ्लाइट शेड्यूल प्रभावित हो रहा है। इसी क्रम में शुकवार को भी जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए जाने वाली पांच फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई है। एयरलाइंस कंपनियों के अनुसार ईरान – इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण कई देशों के एयरस्पेस पर असर पड़ा है। ऐसे में सुरक्षा कारणों और रूट डायवर्जन की स्थिति को देखते हुए एयरलाइंस ने एहतियातन कई फ्लाइट्स को कैंसिल या फिर रीशेड्यूल किया है। इसका सीधा असर जयपुर से संचालित होने वाली खाड़ी देशों की फ्लाइट्स पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज एतिहाद एयरवेज की अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट EY – 329 कैंसिल रहेगी। यह फ्लाइट जयपुर से रोजाना रात 3 बजकर 15 मिनट पर अबू धाबी के लिए रवाना होती है। इसी तरह एयर अरबिया की शारजाह जाने वाली फ्लाइट G9 – 436 भी कैंसिल कर दी गई है। एयर अरबिया की यह फ्लाइट अल सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर संचालित होती हैं। इसके साथ ही सलाम एयर की मस्कट जाने वाली फ्लाइट OV – 796 भी शुक्रवार को संचालित नहीं हो सकी। यह फ्लाइट जयपुर से सुबह 5 बजकर 55 मिनट पर मस्कट के लिए रवाना होती है। वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर दुबई जाने वाली फ्लाइट IX – 195 को भी कैंसिल कर दिया गया। जानकी स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट SG – 57, जो सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर जयपुर से उड़ान भरती है, वह भी आज फिर कैंसिल रहेगी। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स कैंसिल होने से खाड़ी देशों में काम करने वाले प्रवासी भारतीयों और अन्य पैसेंजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई पैसेंजर्स की कनेक्टिंग फ्लाइट्स ट्रैवल प्लान प्रभावित हुए हैं। वहीं कुछ पैसेंजर्स को भविष्य के टिकट भी कैंसिल करानी पड़ रही है। जबकि कई लोग नई फ्लाइट्स की उपलब्धता का इंतजार कर रहे हैं। एयरलाइन कंपनियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय हालात सामान्य होने तक उड़ान संचालन प्रभावित रह सकता है। ऐसे में जो भी पैसेंजर मिडिल ईस्ट में ट्रैवल प्लानिंग कर रहे बज। वह एयरपोर्ट आने से पहले फ्लाइट की स्थिति की जानकारी जरूर जांच लें। क्यों कि आने वाले दिनों में भी फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव संभव है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.