जहानाबाद जिले में होली के दौरान हुए दो अलग-अलग विवादों में कुल 10 लोग घायल हो गए। इन घटनाओं में लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है। पहली घटना कल्प थाना क्षेत्र के सलेमानपुर गांव में हुई। घायल फेकन बिंद ने बताया कि होली के दिन उनके गोतिया द्वारा गाली-गलौज की गई थी। अगले दिन उनके दरवाजे के पास एक बच्चे द्वारा शौच करने को लेकर कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस हमले में फेकन बिंद, उनकी बेटी रीना कुमारी और शांति देवी सहित कुल पांच लोग घायल हुए। रंग लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ
दूसरी घटना काको थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव की है। यहाँ होली के रंग लगाने को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने जल्द ही मारपीट का रूप ले लिया। लाठी-डंडों से किए गए हमले में एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। घायलों में सरवन कुमार, अंजू देवी, बबिता देवी और मनीष कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.