पंजाब में MLA के PA पर शादी समारोह में से शराब की बोतल उठाकर ले जाने का आरोप लगा। शादी समारोह से शराब की बोतल उठाकर कार की डिक्की में रखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शराब की बोतल उठाकर लाने वाला रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार का PA है। यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद विधायक हाकम सिंह ठेकेदार का पीए सामने आया और उसका कहना है कि शराब की बोतल उठाकर लाने वाला वो नहीं है बल्कि ड्राइवर है। पीए का कहना है कि वो वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। वीडियो में कुछ लोग शराब की बोतल लेकर आने वाले को कुछ लोग पीट भी रहे हैं। मान चंदन नामक आईडी से शेयर हुई इसवीडियो ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है लेकिन अब इस मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
वायरल वीडियो के कमेंट में लोग लिख रहे विधायक का नाम वायरल हो रहे वीडियो में एक मैरिज पैलेस के बाहर सुबह के वक्त भारी हंगामा होता दिख रहा है। कुछ लोग एक नौजवान को घेरकर पीट रहे हैं। वीडियो के ऊपर पंजाबी में लिखा है— “ਕੀ ਕਿਸੇ ਐਮ.ਐਲ.ਏ ਦਾ ਪੀ.ਏ ਜਾਂ ਨੇੜਲਾ ਵਿਆਹ ਚੋਂ ਬੋਤਲਾਂ ਚੱਕਦਾ ਫੜਿਆ ਗਿਆ!” (क्या किसी विधायक का पीए या करीबी शादी से बोतलें उठाते पकड़ा गया?)
इस पोस्ट के नीचे कमेंट सेक्शन में लोग धड़ल्ले से रायकोट विधायक हाकम सिंह ठेकेदार के PA कमल का नाम लिख रहे हैं, जिससे विधायक की छवि पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
जगराओं में एक शादी समारोह में आए थे विधायक मामला जगराओं के मशहूर स्नेह मोहन रिसॉर्ट का बताया जा रहा है। पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो आज का नहीं बल्कि करीब 10 से 12 दिन पुराना है।
मिली जानकारी के अनुसार उस दिन विधायक हाकम सिंह ठेकेदार अपने काफिले और ड्राइवर के साथ जगराओं के इस रिसॉर्ट में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ लोगों और विधायक के ड्राइवर जस्सा के बीच तीखी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि बात हाथापाई तक पहुंच गई और लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी। PA कमल ने कहा मैं तो वहां था ही नहीं यह छवि खराब करने की साजिश जब इस मामले में pa कमल से बात की उन्होंने सामने आकर अपना पक्ष रखा। कमल ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा वीडियो में पिट रहा शख्स मैं नहीं हूँ। मैं तो उस दिन उस शादी में गया ही नहीं था।
यह वीडियो 12 दिन पुराना है। घटना ड्राइवर जस्सा के साथ हुई थी जिसका विवाद सुलझ चुका था। ड्राइवर और विधायक साहब से लोगो ने इस गलती के लिए माफी भी मांग ली थी।
अब किसी शरारती तत्व ने मेरा और विधायक साहब का नाम खराब करने के लिए इस वीडियो को गलत कैप्शन के साथ दोबारा वायरल किया है।PA कमल ने स्पष्ट किया है कि वे इस तरह के झूठे और भ्रामक प्रचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा मैं इस व्यक्ति (Mann Chandan) और वीडियो फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दे रहा हूँ। मेरी पुलिस प्रशासन से गुजारिश है कि इस वीडियो के सोर्स की जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी की साख से खिलवाड़ न हो।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.