दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले से संबंधित एक एस्कॉर्ट कार क्षतिग्रस्त हो गई। यह घटना हरियाणा के नूंह जिले में थाना पीनगवां क्षेत्र के गांव रिठठ के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह काफिला दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहा था। गांव रिठठ के पास पहुंचने पर, सामने चल रहे एक ट्रक (ट्रोला) ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही एक वैगनआर कार उससे टकरा गई। इस टक्कर की चपेट में काफिले के साथ चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी भी आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पीनगवां पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू किए गए, जिससे किसी बड़े नुकसान से बचा जा सका। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। काफिले में शामिल सभी अधिकारी, सुरक्षाकर्मी और चालक पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तकनीकी खराबी या अचानक ब्रेक लगना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को दोबारा सुचारु कर दिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.