मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. दोपहर के वक्त तीखी धूप और गर्म हवाओं के चलते अब सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है. दिन का पारा तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. हालांकि राहत की बात यह है कि रात के समय अभी भी हल्की ठंडक बरकरार है, जो जाने की कगार पर है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत जल्द मिलेगी. अनुमान है कि मार्च के पहले पखवाड़े (15 मार्च) तक पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू सकता है.
नर्मदापुरम रहा सबसे गर्म, तो करौंदी में रही ठंडक
तापमान के उतार-चढ़ाव के बीच नर्मदापुरम जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया, जहाँ पारा 38.1 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा. वहीं, दूसरी ओर कुछ जिलों में रातें अब भी ठंडी बनी हुई हैं. पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा कटनी में 11.8, मंदसौर में 12.2, शाजापुर में 12.6, और राजगढ़ में 13.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है. फिलहाल प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है.
इस तरह रहेगा अगले 24 घंटे का मौसम…
आने वाले 24 घंटों में गर्मी के तेवर और कड़े हो सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 2 से 3 डिग्री की और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं, कल यानी 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है. इसके प्रभाव से आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान और बढ़ेगा, जिससे लोगों को उमस और पसीने वाली गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 35.2°C, इंदौर में 36.4°C, जबलपुर में 34.6°C, ग्वालियर में 35.7°C, उज्जैन में 36.5°C
बड़े शहरों न्यूनतम तापमान
भोपाल में 15.2°C, इंदौर में 15.6°C, जबलपुर में 17.4°C, ग्वालियर में 17.7°C , उज्जैन में 15.6°C
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.