17 मार्च से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 17 मार्च के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो सकता है. इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा.
18 और 19 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. जिन जिलों में बारिश के आसार हैं उनमें ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार और बड़वानी शामिल हैं. हालांकि आज और कल प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर-चंबल इलाके में पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिला. यहां आसमान में बादल छाए रहे, जिसकी वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई.
वहीं बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल सबसे गर्म रहा. दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया, जहां पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यहां लू जैसा असर भी महसूस किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
बड़े शहरों का अधिकतम तापमान
भोपाल – 36.4°C
इंदौर – 35.5°C
जबलपुर – 35.7°C
ग्वालियर – 32.6°C
उज्जैन – 35.5°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल – 18.6°C
इंदौर – 19.4°C
जबलपुर – 20.6°C
ग्वालियर – 20.0°C
उज्जैन – 16.0°C
कुल मिलाकर फिलहाल मध्यप्रदेश में गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है. लेकिन मौसम विभाग की मानें तो ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि दो दिन बाद बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदल सकता है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.