World Ramayana Conference: जबलपुर की अनुश्री विश्नोई गुप्ता ने 25 लघु मूर्तियों से 5 फीट धनुष में सुंदरकांड के 18 दृश्य दर्शाए, जो वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. जानें पूरी कहानी..
दरअसल, जबलपुर की अनुश्री विश्नोई गुप्ता मैकेनिकल इंजीनियर के साथ ही आर्टिस्ट भी हैं. उन्होंने 18 चौपाइयां, छंदों और दोहों की मदद से धनुष आकार में कलाकृति तैयार की है. इसकी शुरुआत उन्होंने जामवंत द्वारा हनुमान जी को उनकी शक्तियां याद दिलाने से लेकर अशोक वाटिका और माता सीता से परिचय से लेकर रामसेतु बांधने का चित्रण किया है. इसके लिए महज डेढ़ से तीन इंच तक की मूर्तियों का इस्तेमाल किया है.
18 मूर्तियों को बनाने में लगे 6 महीने
उन्होंने बताया, इन 18 मूर्तियों को बनाने में 6 महीने लगे हैं. लघु मूर्तियां को बनाने में काफी मुश्किलें हुईं, क्योंकि मूर्तियों का साइज काफी छोटा रखना था. जबकि, धनुष के बैकग्राउंड को इस तरीके से तैयार किया गया है, जहां उभरे हुए सतह में पेटिंग से सुंदरकांड को अच्छे तरीके से समझाया जा सके और पेंटिंग के सामने लघु मूर्तियों से सुंदरकांड के चरित्र को दिखाया जा सके.
वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का बनना था हिस्सा
उन्होंने बताया, वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनना था, इसी बात को लेकर काफी सोचा और आखिर में धनुष में सुंदरकांड बनाने का विचार आया. इसके बाद छोटी-छोटी मूर्तियां से सुंदरकांड के 18 दृश्यों के माध्यम से धनुष तैयार किया. लिहाजा, अब यह धनुष वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस की प्रदर्शनी में लगाया गया है, जहां लोग इस कलाकृति को देखने पहुंच रहे हैं.
बता दें कि जबलपुर में चौथी वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस चल रही है. 2 जनवरी को इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था. रामायण कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बनने के लिए दुनिया के कोने-कोने से राम भक्त पहुंचे हैं. यूएसए, इंडोनेशिया, थाईलैंड, चीन, वियतनाम, नेपाल, श्रीलंका यहां तक कि बांग्लादेश से भी रामभक्त और रामायण प्रेमी पहुंचे हैं. अलग-अलग कलाकारों की प्रस्तुतियां हो रही हैं. यहां प्रदर्शनी भी लगी है, जो काफी चर्चा में है.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.