Mp Weather News: मध्य प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और कई शहरों में तापमान 36 से 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है. नर्मदापुरम में पारा 40.2°C तक पहुंचने के साथ लू का असर भी देखने को मिला है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जो प्रदेश के मौसम में हल्का बदलाव ला सकता है. रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और डिंडोरी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. जानिए भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर समेत पूरे प्रदेश का ताजा मौसम अपडेट और तापमान का हाल.
मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है, हालांकि अगले कुछ दिनों में हल्के बादल छाने से तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई गई है. फिलहाल गर्मी का असर लगातार बढ़ता दिख रहा है. पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम जिले में तेज लू का कहर देखने को मिला. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट किया है. प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.2°C नर्मदापुरम में दर्ज किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान कटनी के करौंदी में 11.5°C, इसके अलावा पचमढ़ी में 11.6 डिग्री सेल्सियस, मंदसौर में 12 डिग्री सेल्सियस, शहडोल के कल्याणपुर में 12.9°C और राजगढ़ में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, कई जिलों के हल्की बारिश की संभावना!
मौसम विभाग के मुताबिक एक नया पश्चिम विक्षोभ आज से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है. इसके साथ ही ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाने की संभावना है. लिहाजा अगले तीन दिनों में साउथ-ईस्ट के जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. जिसमें रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, मंडला और डिंडोरी जिले शामिल हैं.
इस तरह रहा बड़े शहरों अधिकतम तापमान
भोपाल में 37.8°C
इंदौर में 37.6°C
जबलपुर में 37.5°C
ग्वालियर में 36.1°C
उज्जैन में 37.4°C
बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान
भोपाल में 17.6°C
इंदौर में 18.4°C
जबलपुर में 18.4°C
ग्वालियर में 17.8°C
उज्जैन में 15.5°C
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.