Jabalpur-Bhopal Route: नेशनल हाईवे 45 पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है. रेलवे ओवर ब्रिज (ROB) का एक हिस्सा गिरने की वजह से मुख्य रास्ता बंद हैं. हालांकि, प्रशासन ने यातायात को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्लान बनाया हैं. अगर आप भी इस रूट पर निकलने वाले हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, बस आपको थोड़ा संभलकर और नए रास्तों का चयन करना होगा…
अगर आप भी इस रूट पर निकलने वाले हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, बस आपको थोड़ा संभलकर और नए रास्तों का चयन करना होगा. पहला और सबसे आसान विकल्प हैं कि अगर आप भोपाल से जबलपुर की ओर आ रहे हैं, तो नेशनल हाईवे 45 (NH-45) से शहपुरा तक का सफर तय करें। इसके बाद मुख्य मार्ग के बजाय शहपुरा से पाटन होते हुए जबलपुर में एंट्री कर सकते हैं. इस वैकल्पिक रास्ते से आपको सिर्फ 10 किलोमीटर का ज्यादा सफर तय करना होगा.
जबलपुर से नरसिंहपुर तक स्टेट हाईवे का सहारा
दूसरे विकल्प के तौर पर यात्री जबलपुर से नरसिंहपुर तक स्टेट हाईवे का सहारा ले सकते हैं. नरसिंहपुर पहुंचने के बाद आप दोबारा नेशनल हाईवे पकड़कर ‘राजमार्ग’ के पास से NH-45 पर आ सकते हैं, जो आपको सीधे भोपाल की ओर ले जाएगा. यह रास्ता उन लोगों के लिए बेहतर है जो नरसिंहपुर साइड से यात्रा करना चाहते हैं. इसके अलावा लोकल लेवल पर प्रशासन ने ने छोटे और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की है.
किरशोद टोल नाके से किरशोद गांव होते हुए खामदेही
कार और बाइक जैसे छोटे वाहनों के लिए किरशोद टोल नाके से किरशोद गांव होते हुए खामदेही और फिर वापस शहपुरा जाने का रास्ता खोला गया है. वहीं, भारी वाहनों (बस और ट्रक) के लिए पाटन बायपास से पाटन होकर शहपुरा जाने या फिर भेड़ाघाट से पाटन होकर शहपुरा जाने की सलाह दी गई है. यात्री निकलने से पहले इन रास्तों को नोट कर लें ताकि सफर में देरी न हो. लिहाजा नेशनल हाईवे 45 दोबारा शुरू होने में कम से कम 2 महीने का वक्त लगेगा, जब तक यात्रियों को इन्हीं रास्तों का सहारा लेना होगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.