पंचकूला के भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के प्रशिक्षण केंद्र में मंगलवार को पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 106 प्रशिक्षु सैनिकों ने 44 सप्ताह की कठोर और अनुशासित प्रशिक्षण अवधि को सफलतापूर्वक पूरा किया। बैच में बड़ी संख्या में महिला जवान भी शामिल हैं। पंचकूला में 28वें स्पोर्टस और 497 जीडी बैच के 24 राज्यों के 106 प्रशिक्षणार्थियों की पासिंग आउट परेड हुई। जिसका निरीक्षण ITBP भानू के महानिरीक्षक अशोक नेगी ने की। जिनका ब्रिगेडियर जेएस गोराया ने स्वागत किया गया। इस भव्य समारोह में अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, संस्थान पदाधिकारी एवं उनके परिवार तथा भारी संख्या में महिला प्रशिक्षणार्थियों के अभिभावक एवं परिवारजन भी साक्षी रहे। परेड की कमान कांस्टेबल/जीडी(रिकरूट) तेंजिन सेल्डान, 29वीं वाहिनी ने संभाली । महानिरीक्षक अशोक नेगी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को बेसिक प्रशिक्षण पूर्ण करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि आज आप सभी प्रशिक्षणार्थी अपनी बेसिक ट्रेनिंग पूर्ण करने के उपरांत इस बल के हिमवीर परिवार में एक प्रशिक्षित सदस्य के रूप में शामिल हो गएं हैं। स्पोर्टस बैकग्राउंड से हैं जवान नेगी ने बताया कि आज पास आउट होने वाले ज्यादातर रिक्रूट स्पोर्टस पृष्ठ भूमि से हैं। जिनमें से 53 नेशनल एवं 23 इंटरनेशनल स्तर पर विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जो अब भारत तिब्बत पुलिस की विभिन्न केन्द्रीय टीमों का हिस्सा बनकर उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर बल एवं देश का नाम रोशन करेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.