छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह लोहा कारोबार से जुड़े बड़े उद्योगपतियों पर एक व्यापक कार्रवाई शुरू की, जिससे राज्य के व्यापारिक गलियारों में तनाव बढ़ गया है। तड़के शुरू हुए इस ऑपरेशन के तहत रायपुर समेत कई शहरों में लगभग 40 स्थानों पर एक साथ छापे डाले गए। इनमें कारोबारी घरानों के आवास, दफ्तर और स्टील-लोहे के प्लांट भी शामिल हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई का सबसे बड़ा फोकस लोहा उद्योग से जुड़े ओम स्पंज ग्रुप के कारोबारी अरविंद और अमर अग्रवाल हैं। विभाग को संदेह है कि इन कारोबारियों द्वारा वास्तविक आय को छुपाने, फर्जी लेन-देन करने और कर चोरी जैसे गंभीर वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त होने की संभावना है। इन्हीं आरोपों के आधार पर इनके साथ जुड़े भूमि कारोबारियों के ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.