क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियों को लेकर यात्रियों की भीड़ बढ़ते ही ट्रेनों में कंफर्म टिकट का संकट गहरा गया है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुरी और जम्मू जैसे प्रमुख रूटों पर लंबी वेटिंग चल रही है।
रांची से इन शहरों को जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच फुल हो चुके हैं। स्थिति यह है कि कई ट्रेनों में आरक्षण काउंटर पर टिकट मिलना लगभग बंद हो गया है।
रेलवे द्वारा स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग के कारण कई ट्रेनों को रद्द या आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, पुरी और जम्मू जैसे प्रमुख रूटों पर लंबी वेटिंग चल रही है।
इसके चलते टिकट कैंसिलेशन और वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है। रांची रेल मंडल के अनुसार, 10 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच कई ट्रेनों के मार्ग और ठहराव में बदलाव भी किया गया है, जिससे यात्रियों को विकल्प सीमित मिल रहे हैं।
स्लीपर से फर्स्ट एसी तक वेटिंग की लिस्ट
रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12453) में 21 दिसंबर को थर्ड एसी में 37, सेकेंड एसी में 24 और फर्स्ट एसी में 9 वेटिंग है। 22 दिसंबर को स्लीपर में 86, थर्ड एसी में 55 और सेकेंड एसी में 24 वेटिंग है। 23 दिसंबर को स्लीपर में 122, थर्ड एसी में 41 और सेकेंड एसी में 21 वेटिंग दर्ज की गई है।
रांची–हटिया गरीब रथ (18619) में 22 दिसंबर को स्लीपर में 194 और थर्ड एसी में 176 वेटिंग है। रांची–पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस (18626) में 21 दिसंबर को स्लीपर में 405 और थर्ड एसी में 10 वेटिंग है।
रांची–नई दिल्ली राजधानी के अलावा हटिया–पूर्णिया, हटिया–यशवंतपुर, हटिया–आनंद विहार, हटिया–पटना और हटिया–हावड़ा रूट पर भी वेटिंग लिस्ट तेजी से बढ़ रही है।

हटिया–जगदलपुर (15027) में 21 दिसंबर को स्लीपर में 40 और थर्ड एसी में 7 वेटिंग दर्ज है।
अन्य ट्रेनों की स्थिति भी चिंताजनक
अन्य ट्रेनों की स्थिति भी चिंताजनक है। हटिया–बेंगलुरु (18637) में 20 दिसंबर को स्लीपर में 97 और थर्ड एसी में 81 वेटिंग है, जबकि 21 दिसंबर को स्लीपर में 75 और थर्ड एसी में 60 वेटिंग है। रांची–जम्मूतवी (18309) में 22 और 23 दिसंबर को स्लीपर और थर्ड एसी दोनों में रिजर्वेशन बंद है।
हटिया–पटना एक्सप्रेस (12812) में 19 दिसंबर को स्लीपर में 75 और थर्ड एसी में 24 वेटिंग है। हटिया–पुणे (22847) में 22 दिसंबर को स्लीपर में 50 और थर्ड एसी में 44 वेटिंग है।
हटिया–जगदलपुर (15027) में 21 दिसंबर को स्लीपर में 40 और थर्ड एसी में 7 वेटिंग दर्ज है। ट्रैवल एजेंटों के अनुसार, लोग फ्लाइट और बस जैसे विकल्प तलाश रहे हैं, लेकिन वहां भी किराया काफी बढ़ चुका है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.