पंजाब से टूरिस्ट वीजा पर गए लोग इजराइल और ईरान की लड़ाई की वजह से फंस गए है। अधिकतर लोग दुबई में फंसे है। हालांकि हमारे पास अभी तक कोई अधिकारिक आंकड़ा नही है। यह बात दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब के एनआरआई मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने की। यह चीज हेल्पलाइन नंबर पर आ रही कॉल्स के आधार पर सामने आई है। लोगों का कहना है कि उनका वीजा खत्म होने वाला है , पैसे भी समाप्त हो रहे हैं। टिकट बार-बार कैंसिल होने से दिक्कत आ रही है। सुबह से अब तक करीब 150 लोगों की कॉल आ चुकी हैं। लोग अलग-अलग देशों में फंसे हैं। कुछ लेबर के तौर पर गए , कर्मचारी या वीजा होल्डर के रूप में वहां रुके हुए हैं। हेल्पलाइन नंबर पहले जारी किए गए है मंत्री रवजोत ने बताया कि सरकार की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। अलग-अलग दूतावासों के नंबर भी साझा किए गए हैं, ताकि वहां फंसे लोग सीधे संपर्क कर सकें। हालांकि ओमान की एंबेसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस मामले में संबंधित मंत्रालय से भी समन्वय किया गया है। पंजाब से बड़ी संख्या में लोग लेबर क्लास में अरब देशों में काम करने गए थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.