हिमाचल प्रदेश सरकार ने SP विजिलेंस (राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) नॉर्दर्न रेंज कार्यालय धर्मशाला का अतिरिक्त कार्यभार ASP विजिलेंस धर्मशाला ब्रह्म दास भाटिया को सौंपा है। इसे लेकर पुलिस महानिदेश द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। ऑर्डर के अनुसार- IPS एवं SP विजिलेंस धर्मशाला अदिति सिंह काफी ज्यादा छुट्टियां ले रहीं थीं। आदेशों में पिछले तीन महीने के दौरान ली गईं छुट्टियों का भी उल्लेख किया गया है। इसके मुताबिक अदिति सिंह ने तीन महीने में कुल 24 छुट्टियां ली हैं। इनमें 13 दिन की ईएल (अर्न्ड लीव) है। 6 सीएल और 5 एसएल ली है, जबकि दिसंबर 2025 में मिड-करियर इंटरैक्शन कार्यक्रम में भाग लेने के कारण वह मुख्यालय से बाहर रहीं।
IPS अदति सिंह के अधिक छुट्टी से काम काज प्रभावित आदेश में ऑर्डर में कहा गया कि अदिति सिंह के तीन महीनों के दौरान कई बार अवकाश पर रहने के कारण कार्यालय के नियमित कामकाज पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कार्यालय के सुचारु संचालन तथा निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से ब्रह्म दास भाटिया को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह व्यवस्था अदिति सिंह के अवकाश या मुख्यालय से अनुपस्थित रहने की स्थिति में प्रभावी रूप से लागू रहेगी। यह भी उल्लेख है कि भाटिया की यह अतिरिक्त जिम्मेदारी केवल अनुपस्थिति की अवधि तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वे अदिति सिंह के साथ समन्वय में कार्य करेंगे, ताकि कार्यालय के कामकाज या अन्य प्रशासनिक कार्य में किसी भी तरह की बाधा या व्यवधान न आए। यह प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और नॉर्दर्न रेंज कार्यालय के कार्यों में निरंतरता सुनिश्चित करने के प्रयास के तहत जारी किया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.