बाड़मेर | गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 22 मार्च को गौड़ ब्राह्मण समाजोपयोगी भवन भगवान परशुराम परिसर सेक्टर 4 विद्याधर नगर जयपुर में होगा। गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान के युवा प्रदेशाध्यक्ष पंकज पचलगिया ने बताया कि अब तक किए गए परिचय सम्मेलन में 51 हजार से अधिक परिवारों को इसका लाभ प्राप्त हो चुका है। जो अभिभावक फार्म भरना चाहते हैं वह राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष बाड़मेर ओमप्रकाश मामडोलिया एवं बालाराम गौड़ राजस्थान गौड़ ब्राह्मण महासभा युवा जिलाध्यक्ष बाड़मेर के पास जमा करवाएं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.