सामाजिक सद्भाव, समानता और जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त करने की दिशा में सरकार द्वारा संचालित अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना कोरबा जिले में एक युवा दंपती, अभिषेक आदिले और बबीता देवांगन के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बनी है। यह योजना सामाजिक परिवर्तन का प्रतीक बनकर समाज में नई उम्मीद जगा रही है।
अंतरजातीय विवाह और प्रोत्साहन राशि
अभिषेक आदिले, जो अनुसूचित जाति समुदाय से हैं, और बबीता देवांगन, जो अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय से हैं, ने सामाजिक बाधाओं को पार करते हुए अंतर्जातीय विवाह किया। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते का सम्मान करते हुए समाज के लिए एक आदर्श स्थापित किया। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत, इस दंपती को 2.50 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.